ताजा खबर
​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||   

रामदास कदम पर भड़के उद्धव और अनिल परब, मानहानि केस की तैयारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 4, 2025

मुंबई, 04 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। शिवसेना (उद्धव) के नेता और विधान परिषद सदस्य अनिल परब ने ऐलान किया है कि वे पूर्व मंत्री रामदास कदम के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि केस से मिलने वाली राशि महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित किसानों की मदद के लिए दी जाएगी। वहीं, उद्धव ठाकरे ने पुणे में मीडिया से बात करते हुए कदम को गद्दार और नमक हराम करार दिया। दरअसल, 2 अक्टूबर को गोरेगांव में शिवसेना के दशहरा कार्यक्रम के दौरान रामदास कदम ने दावा किया था कि नवंबर 2012 में बालासाहेब ठाकरे की मृत्यु की खबर दो दिन बाद सार्वजनिक की गई थी और उनका शव दो दिन पहले ही मातोश्री में रखा गया था। कदम ने यह भी आरोप लगाया कि बालासाहेब की मौत के बाद उद्धव ठाकरे ने उनके फिंगरप्रिंट लिए और उन्होंने नार्को टेस्ट की मांग तक कर डाली।

अनिल परब ने इन दावों को झूठा बताते हुए कहा कि शव को बिना कॉफिन मॉर्च्युरी में नहीं रखा जा सकता, ऐसे में कदम का बयान पूरी तरह बेबुनियाद है। उन्होंने बताया कि जब बालासाहेब जीवित थे, तब उनके हाथ का मोल्ड तैयार किया गया था, जिसे पहले सहारा क्रिकेट स्टेडियम में रखा गया और बाद में उद्धव ठाकरे के पीछे सजाया गया। इससे साफ है कि अंगूठे के निशान लेने का आरोप निराधार है। परब ने सवाल उठाया कि अगर कदम को उद्धव ठाकरे इतने बुरे लगते थे तो वे 2014 से 2019 के दौरान फडणवीस सरकार में शिवसेना (अविभाजित) से मंत्री क्यों बने रहे। उन्होंने यह भी कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना ने ही कदम के बेटे योगेश को टिकट दिया था, जो वर्तमान में फडणवीस सरकार में राज्यमंत्री हैं।

कदम ने भी पीछे हटने से इनकार किया और 3 अक्टूबर को फिर से उद्धव पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बालासाहेब ठाकरे के निधन के बाद जब शरद पवार मातोश्री पहुंचे थे तो उन्हें शव देखने की अनुमति नहीं दी गई। कदम ने दावा किया कि उस समय वे खुद मौजूद थे और पवार ने भी सवाल उठाया था कि शव को क्यों परेशान किया जा रहा है। कदम ने कहा कि वे अपने बयान पर कायम हैं और जल्द ही बालासाहेब की वसीयत से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करेंगे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.