ताजा खबर
मिसाइल-ड्रोन अटैक से दहला कीव, 7 घंटे चली रूस की एयर स्टाइक, जेलेंस्की ने ट्रंप को किया फोन   ||    ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ लागू होने के बाद क्या-क्या बदलेगा? ट्रंप ने ‘स्वतंत्रता दिवस’ पर बनाया कानून   ||    पीएम मोदी का अर्जेंटीना दौरा आज, राष्ट्रपति मिलेई के साथ कई क्षेत्रों को बढ़ावा देने पर चर्चा   ||    स्वदेशी दवाओं को मिलेगा नया बाजार, जानें क्या है भारत-त्रिनिदाद टोबैगो के बीच हुए 6 समझौते   ||    8 दिन में 5 देशों के PM मोदी के दौरे के क्या हैं मायने? घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो के बाद आज पहुंचे अ...   ||    क्या तबाह होने वाला है जापान, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच होने के कितने आसार?   ||    Fact Check: पीएम मोदी कर रहे निवेश योजना का प्रचार, प्रतिदिन होगा 1.25 लाख का मुनाफा? जानें क्या है ...   ||    5 जुलाई का इतिहास: भारत और विश्व के महत्वपूर्ण घटनाक्रम   ||    Neptune Planet: वरुण की वक्री चाल से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, 159 दिन में दूर होंगी सभी परेशानि...   ||    WWE SummerSlam 2025 में John Cena के टाइटल मैच का ऑफिशियल ऐलान, Triple H ने भरी हुंकार   ||   

बैंक में 2000 रुपए के नोट को जमा करने या बदलने का आखिरी दिन कल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, October 6, 2023

मुंबई, 06 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बैंक में 2000 रुपए के नोट को जमा करने या इसे दूसरे नोट से बदलने के लिए 7 अक्टूबर आखिरी दिन है। इससे पहले RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि 96% से ज्यादा 2000 रुपए के नोट बैंक में वापस आ गए हैं, जिनकी वैल्यू ₹3.43 लाख करोड़ है। इसमें से 87% नोट को बैंक में जमा किया गया है। बाकी नोटों को दूसरे नोटों से एक्सचेंज किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी लगभग 12 हजार करोड़ रुपए के 2000 के नोट चलन में हैं, जिनका आना अभी बाकी है।

बैंक में नोट जमा करने की डेडलाइन खत्म होने के बाद 2000 रुपए के नोट RBI के 19 इश्यू ऑफिस में नोट बदले या जमा किए जा सकेंगे। एक बार में 20 हजार रुपए तक के 2000 के नोट बदले जा सकेंगे। वहीं अगर इन्हें अपने बैंक अकाउंट में क्रेडिट करवाना है तो ₹2000 के कितने भी नोट इश्यू ऑफिस के जरिए जमा करवा सकते हैं। आपको बता दें, नवंबर 2016 में 2000 का नोट मार्केट में आया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद करने का ऐलान किया था। इनकी जगह नए पैटर्न में 500 का नया नोट और 2000 का नोट जारी किया गया था। हालांकि RBI साल 2018-19 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर चुका है। वहीं 2021-22 में 38 करोड़ वेल्यू के 2000 के नोट नष्ट किए गए थे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.