ताजा खबर
Stock Market today: गिरावट के साथ खुला बाजार; सेंसेक्स 84,750 पर, निफ्टी भी फिसला   ||    ऑस्ट्रेलिया में गेंद लगने के कारण युवा क्रिकेटर का हुआ निधन, शोक में है पूरा क्रिकेट जगत   ||    मोंथा का असर! यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में आज होगी बारिश, IMD ने ठंड को लेकर भी दिया अपडेट   ||    दिल्ली के हिट एंड रन केस में पीड़ित परिवार को 36 लाख मुआवजे का आदेश, क्या हुआ था 2 साल पहले न्यू ईयर...   ||    तूफान मेलिसा ने हैती में दिखाया कहर, नदी का तटबंध टूटने से 25 लोगों की मौत   ||    जिनपिंग-ट्रंप मीटिंग के बाद क्या बोले? ट्रेड डील पर भी दिया बयान, कहा- व्यापार समझौता होने की उम्मीद...   ||    Aaj ka Panchang: आज गोपाष्टमी के दिन श्रवण नक्षत्र के साथ रहेगा बालव करण, शुभ मुहूर्त जानने के लिए प...   ||    Aaj Ka Rashifal: सिंह समेत इन 3 राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 30 अक्टूबर का राशिफल   ||    अहमदाबाद में दर्जी की लापरवाही पर कोर्ट सख्त, महिला को मिला मुआवजा   ||    एयर इंडिया हादसे पर पहली बार बोले सीईओ, कहा – कंपनी की कार्यप्रणाली में नहीं थी कोई गलती   ||   

मुंबई में इंडियन नेवी को सौंप गया गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर वाला तीसरा स्टील्थ युद्धपोत इंफाल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, October 20, 2023

मुंबई, 20 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मुंबई में इंडियन नेवी को गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर वाला तीसरा स्टील्थ युद्धपोत इंफाल सौंप दिया गया। रक्षा मंत्रालय के मुंबई स्थित शिपयार्ड मझगांव डॉकशिप बिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने इंफाल को बनाया है। इसके निर्माण में स्वदेशी स्टील DMR 249A का इस्तेमाल किया गया है। इंफाल भारत में बने सबसे बड़े डिस्ट्रॉयर शिप्स में से एक है। इसकी लंबाई 164 मीटर और विस्थापन क्षमता 7500 टन से ज्यादा है। INS इंफाल भारत में बना शक्तिशाली वॉरशिप है। ये जहाज सरफेस टू सरफेस सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल और मीडियम रेंज सतह से हवा में मार करने वाली 'बराक-8' मिसाइल से लैस है। इसमें पानी के अंदर युद्ध करने के लिए स्वदेशी रूप से विकसित एंटी-सबमरीन वेपन और सेंसर, सोनार हमसा एनजी, हेवीवेट टॉरपीडो ट्यूब लॉन्चर और रॉकेट लॉन्चर लगाया गया है।

एमडीएल ने बताया, INS इंफाल में दुश्मन की पनडुब्बियों, सतही युद्धपोतों, जहाज-रोधी मिसाइलों और लड़ाकू विमानों के खिलाफ चौतरफा क्षमता इसे स्वतंत्र रूप से संचालित करने में सक्षम बनाएगी। एमडीएल के मुताबिक, INS इंफाल महिला अधिकारियों और नाविकों के लिए आवास के साथ चालू होने वाला पहला नौसैनिक युद्धपोत है। इसे एग्रीमेंट के समय से चार महीने पहले भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। इस जहाज ने तीन CST (कॉन्ट्रैक्टर्स सी ट्रायल) में सभी समुद्री परीक्षण पूरे कर लिए हैं, जिसमें पहले सीएसटी में प्रमुख हथियारों की फायरिंग भी शामिल है। एमडीएल ने कहा कि जहाज 312 लोगों के चालक दल को रखा जा सकता है। इसकी 4000 नॉटिकल मील (7408 किमी) जाने की क्षमता है। इंफाल 30 नॉटिकल मील (करीब 55 किमी प्रति घंटे) से ज्यादा की स्पीड से चल सकता है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.