ताजा खबर
BRICS समिट 2026 भारत में होगा, ब्राजील में किस-किस से मिले PM मोदी? 7 पॉइंट्स में पढ़ें अपडेट   ||    Fact Check: क्या सरकार डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए 8वीं कक्षा से पीजी तक के छा...   ||    7 जुलाई का इतिहास: जानिए इस दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, और पुण्यतिथियां   ||    Budh Gochar 2025: बुध की कृपा से दूर होंगे इन 3 राशियों के दुख-दर्द, किया अश्लेषा नक्षत्र में गोचर   ||    3 सुपरस्टार्स जिनकी WWE में वापसी के बाद Brock Lesnar बैंड बजा सकते हैं   ||    WWE में शर्मनाक रिकॉर्ड का बादशाह बना Vince McMahon का चेला, Triple H ने अर्श से फर्श पर पहुंचाया   ||    IND vs ENG: शुभमन गिल ने भारत की जीत के बाद आलोचकों के मुंह पर जड़ा तमाचा, दिया करारा जवाब   ||    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, पेंशन प्लान में बदलाव, UPS पर मिलेगा NPS जैसा फायदा   ||    इंवेस्टर्स के लिए बंपर कमाई का गोल्डन चांस, AEL ने लॉन्च की फिक्सड रिटर्न वाली NCD स्कीम   ||    Gold Price Today: देश में आज फिर लुढ़की सोने की कीमत, बड़े शहरों में क्या है नया रेट?   ||   

मप्र नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउसिंल की तत्कालीन रजिस्ट्रार बर्खास्त, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 21, 2024

मुंबई, 21 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मप्र नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल की पूर्व रजिस्ट्रार सुनीता शिजू को बर्खास्त कर दिया गया। उनके कार्यकाल में अयोग्य नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने की जांच की गई थी। जिसमें पदीय कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन न करना पाया गया। इसके आधार पर यह निर्णय लिया है।सुनीता शिजू रजिस्ट्रार के पद पर 22 सितंबर 2021 से 24 अगस्त 2022 तक पदस्थ थीं। अधिष्ठाता चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल ने 20 जुलाई 2023 को आरोप पत्र और 4 अगस्त 2023 को अतिरिक्त आरोप पत्र जारी किया गया था। जिसकी गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल ने विभागीय जांच की। पाया गया कि सुनीता शिजू ने गंभीर अनियमितताएं की है। जो अत्यंत गंभीर कदाचरण श्रेणी की पाई गईं। ऐसे में शिजू की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया है।

आपको बता दें, सुनीता शिजू वर्तमान में दतिया मेडिकल कॉलेज में स्टॉफ नर्स के पद पर पदस्थ थीं। घोटाला सामने आने के बाद उनका ट्रांसफर दतिया किया गया था। इससे पहले वे गांधी मेडिकल कॉलेज में स्टॉफ नर्स रहीं हैं। जहां से उन्हें प्रतिनियुक्ति पर मप्र नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल लाया गया था। बाद में उन्हें रजिस्टार बनाया था। एनएसयूआई नेता रवि परमार ने बताया, जब रजिस्ट्रार बनाया गया था तब भी हमने विरोध किया था। लेकिन, किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब नर्सिंग कॉलेज घोटाले की परत दर परत खुल रही है। ऐसे में सुनीता शिजू को बर्खास्त करना काफी नहीं है, उन पर कानूनी कार्रवाई भी होना चाहिए।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.