ताजा खबर
‘कंगाल’ पाकिस्तान की कायराना हरकत; LOC पर फायरिंग करके सोच रहा डर जाएंगे, मिला मुंहतोड़ जवाब   ||    ब्रिटिश संसद में उठा पहलगाम हमले का मुद्दा, सांसद बोले-LOC के पास आतंकियों के अड्डे   ||    ‘पाकिस्तान के पास एटम बम है’; नवाज शरीफ की मुख्यमंत्री बेटी की भारत को गीदड़ भभकी   ||    भारत के ‘दुश्मन’ TRF के बचाव में उतरा पाकिस्तान, कहा- पहलगाम आतंकी हमले में हाथ के सबूत दें   ||    West Bengal: श्रतुराज होटल में लगी भीषण आग, 14 लोगों की गई जान   ||    विशाखापट्टनम में नरसिंह स्वामी मंदिर की दीवार ढही, 7 लोगों की मौत   ||    Mother Dairy ने क्यों महंगा किया दूध? कंपनी ने खुद बताई दाम बढ़ाने की वजह   ||    ATM से कैश निकालना कल से महंगा, SBI, HDFC, ICICI ने लागू किए नए नियम   ||    Navjot Sidhu आज किसे झटका देंगे और किसे खुशखबरी? ट्वीट से गरमाई सियासत   ||    पहलगाम हमले से 4 दिन पहले के मिले सुराग, बच्ची की रील में दिखे संदिग्ध आतंकी   ||   

टाइटैनिक जहाज के अगले हिस्से की रैलिंग टूटकर गिरी, 1912 में समुद्र में डूबा था जहाज, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 2, 2024

मुंबई, 2 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अटलांटिक महासागर में डूबे टाइटैनिक जहाज के अगले हिस्से (बो) की रैलिंग टूट गई है। टाइटैनिक को देखने के लिए गए एक मिशन ने इस बात का पता लगाया है। बो की रैलिंग में से 15 फीट का हिस्सा टूटकर समुद्र तल में गिर गया है। जहाज का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी RMS टाइटैनिक इंक ने बताया कि, पोर्ट साइड की रैलिंग में 4.6 मीटर यानी लगभगग 15 फीट का अंतर आ गया है। RMS टाइटैनिक के पास ही जहाज पर मौजूद सामान को बरामद करने का अधिकार है। जहाज और उसके आस-पास की जगह का 3D स्कैन करने पर पता चला कि ये हिस्सा समुद्र तल में गिर गया है। 29 जुलाई को टाइटैनिक की तरफ गए एक मिशन के बाद इसकी जानकारी मिली।

वहीं, टाइटैनिक जहाज 1912 में एक आइसबर्ग (हिमखंड) से टकरा गया था। इसकी वजह से जहाज में पानी भरने लगा और धीरे-धीरे समुद्र की गहराई में समा गया। इस हादसे में लगभग 1500 लोग मारे गए थे। पानी में डूबे रहने के कारण की स्थिति लगातार खराब हो रही है। जहाज पर अधिकार रखने वाली कंपनी ने कहा कि टाइटैनिक की खराब होती हालात का रोका नहीं जा सकता है। ऐसे में हम कोशिश है कि हम ज्यादा से ज्यादा चीजों का डॉक्युमेंटेशन कर ले। कंपनी ने कहा कि रैलिंग के गिरने से हमारे मिशन को और ताकत मिलेगी। हम इसमें देर नहीं करना चाहते हैं। इसके अलावा कंपनी को जहाज पर मौजूद एक रोमन देवी की मूर्ति भी मिली है। इस मूर्ति की लंबाई 2 फीट है, जो पिछले कई दशकों से गायब थी। इसकी जानकारी कंपनी ने सोमवार को एक्स पर दी।

आपको बता दें, 19 दिसंबर 1997 को आइकॉनिक फिल्म टाइटैनिक रिलीज हुई थी। 11 ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली ये फिल्म उस समय दुनिया में बनी सबसे महंगी फिल्म थी। फिल्म 1912 में RMS टाइटैनिक की साउथैम्प्टन से पहली और आखिरी यात्रा में की कहानी दिखाती है। फिल्म के मुख्य किरदार जैक और रोज के बीच जहाज के बो फेमस 'किंग ऑफ द वर्ल्ड' सीन फिल्माया गया था। इस सीन में जैक ने रोज को जहाज के सामने की तरफ उठाया हुआ था। इस एपिक रोमांस और ट्रेजडी फिल्म की लागत असल टाइटैनिक शिप से भी 26 गुना ज्यादा थी। फिल्म के राइटर और डायरेक्टर जेम्स कैमरून थे, जो अवतार, द टर्मिनेटर जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.