ताजा खबर
​अहमदाबाद: बायोमेट्रिक डेटा के जरिए फैक्ट्री कर्मचारी से 1.1 लाख की ठगी   ||    ​GTU की नई पहल: छात्रों को मिलेगी सेमीकंडक्टर क्षेत्र में मुफ्त ट्रेनिंग   ||    ​नकली मुद्रा रैकेट: 'योग गुरु' की जमानत याचिका खारिज   ||    ​अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: भाजपा की ऐतिहासिक जीत   ||    टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणन...   ||    भारत के डेटा इकोसिस्टम में बड़ा कदम, मुकेश अंबानी यहां कर रहे हैं 1.6 लाख करोड़ का मेगा निवेश   ||    IPL 2026 आरसीबी की ऐतिहासिक जीत हेजलवुड और भुवनेश्वर की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स 75 ...   ||    ​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||   

सुप्रीम कोर्ट ने भारत में शरणार्थी कार्ड बांटने पर जताई आपत्ति, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 8, 2025

मुंबई, 08 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (UNHCR) की ओर से भारत में प्रवासियों को शरणार्थी कार्ड जारी करने की प्रक्रिया पर सख्त टिप्पणी की। न्यायमूर्ति सूर्य कांत ने सुनवाई के दौरान कहा कि ऐसा लगता है जैसे UNHCR ने भारत में “शोरूम खोल रखा है” और यहां खुलेआम प्रमाणपत्र बांटे जा रहे हैं। दरअसल, अदालत में एक सूडानी नागरिक की याचिका पर सुनवाई हो रही थी, जो 2013 से भारत में रह रहा है। उसने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अंतरिम संरक्षण की मांग की थी। याचिकाकर्ता ने कहा कि उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं, जिन्हें UNHCR ने शरणार्थी कार्ड जारी किया है, और वह ऑस्ट्रेलिया में शरण लेना चाहता है। उसके वकील का कहना था कि जिन लोगों को शरणार्थी कार्ड मिलता है, उन्हें विदेशियों के पंजीकरण कार्यालय और मानवाधिकार मंत्रालय अलग ढंग से देखते हैं। यह प्रक्रिया लंबी होती है और इसमें विस्तृत जांच की जाती है। इस पर न्यायमूर्ति सूर्य कांत ने कहा कि वे इस मामले पर अधिक टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन यह निस्संदेह एक गंभीर मुद्दा है।

वहीं, याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील मुरलीधर ने बताया कि पिछले दो महीनों में दिल्ली में अफ्रीकी प्रवासियों को बिना किसी ठोस कारण के हिरासत में लेने की कार्रवाई बढ़ गई है। इस कारण याचिकाकर्ता को भय है, इसलिए उसने अंतरिम सुरक्षा मांगी थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने सूडानी व्यक्ति की याचिका खारिज करते हुए कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए औपचारिक प्रयास करे। साथ ही, कोर्ट ने उसे यह अनुमति दी कि यदि उसे अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत हो, तो वह राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से संपर्क कर सकता है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि अंतरिम संरक्षण की याचिका अस्थायी सुरक्षा के लिए होती है, जिससे किसी व्यक्ति के खिलाफ तब तक कोई कार्रवाई न की जाए जब तक कि मुख्य मामले पर फैसला न आ जाए।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.