ताजा खबर
IPL 2025: ऑरेंज कैप के लिए किंग कोहली और इस बल्लेबाज में जोरदार लड़ाई, हेजलवुड के पास पर्पल कैप   ||    वनडे इतिहास की सबसे बड़ी पारी, एक वर्ल्ड कप में 5 शतक… रोहित शर्मा के इन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का टूटना अ...   ||    DC vs KKR: दो हार से परेशान दिल्ली को अगले मैच में नहीं मिलेगा Axar Patel का साथ? इंजरी पर आया बड़ा ...   ||    अच्छी शुरुआत के बाद दबाव में आया बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त   ||    अंबुजा बनी दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी, 100 MTPA लिमिट को किया क्रॉस   ||    Akshaya Tritiya 2025: एक साल में सोने ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, चांदी भी खूब चमकी   ||    30 अप्रैल का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और वैश्विक दृष्टिकोण   ||    Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई   ||    Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर चमकेगा 6 राशियों की किस्मत का सितारा, गुरु-शुक्र दिलाएंगे सम्म...   ||    पाकिस्तानी PM की गुप्त बीमारी कितनी खतरनाक? जानें शुरुआती संकेत व बचाव   ||   

सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव, जमकर हुई हिंसा, अब तक 33 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 9, 2024

मुंबई, 9 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। गुजरात में सूरत के सैयदपुरा मोहल्ले में गणेश पंडाल पर पथराव करने वाले आरोपियों के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई शुरु कर दी है। इलाके में कई आरोपियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलवा दिया गया। बता दें, 6 युवकों ने पंडाल पर पथराव किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आरोपियों के घरवाले सैकड़ों लोगों के साथ प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। इलाके में देर रात तक जमकर हिंसा हुई। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस मामले में 28 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में सुबह की आरती भी की गई। इलाके में करीब एक हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी लोग दूसरे धर्म के हैं। इनमें 2 नाबालिग भी हैं।

दरअसल, सैयदपुरा इलाके में 'वरियावी चा राजा' के नाम से मशहूर गणेश प्रतिमा पर 6 युवकों ने पत्थर फेंके। इनमें से 4 वयस्क और 2 नाबालिग हैं। आरोपी एक टेम्पो में सवार होकर आए थे। पथराव के आरोपी भागने लगे, लेकिन आयोजकों ने सभी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद आरोपियों के परिवार और उनके इलाके के 200 से ज्यादा लोग पुलिस थाने पहुंच गए। इसी दौरान दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और 10 से ज्यादा आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान दोनों धर्म के लोगों के बीच झड़प हुई। भीड़ ने पूरे इलाके में जमकर उत्पात मचाया और गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी भी की।

आपको बता दें, पथराव में डीसीपी विजय गुर्जर समेत 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। आसपास की इमारतों से भी पथराव किया गया। इसके बाद देर रात स्थिति काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के करीब 10 गोले भी दागे गए। साथ ही, घटना की सूचना मिलने के बाद देर रात सूरत के सांसद मुकेश दलाल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। घटनास्थल पर उनके पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगने शुरू हो गए थे। इसी बीच भीड़ ने फिर से सैयदपुरा पुलिस चौकी का घेराव कर थाने का बोर्ड उतारने की मांग की। मुकेश दलाल ने कहा कि सभी पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति की अपील करने पहुंचे स्थानीय विधायक कांति बलर और पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की हुई।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.