ताजा खबर
Shreyas Iyer suffers Injury: श्रेयस की 'तिल्ली' में लगी चोट कितनी खतरनाक? फैन्स का एक ही सवाल... मैद...   ||    'चापलूसी में आपको ही मिलेगा गोल्ड मेडल', पूर्व पाक राजदूत ने शहबाज शरीफ को सुनाया; थरूर ने भी लिए मज...   ||    'डंकी रूट' से ऑस्ट्रेलिया जाने को निकली फैमिली तेहरान में बनी बंधक, ₹2 करोड़ फिरौती मांगी, अमित शाह ...   ||    क्लाउड सीडिंग के लिए कानपुर से एयरक्राफ्ट ने भरी उड़ान, मेरठ के रास्ते पहुंचेगा दिल्ली   ||    प्रशांत किशोर भले ही अल्लाह का हवाला दें, लेकिन मुस्लिम समुदाय उन्हें क्यों सपोर्ट करे?   ||    किलाउआ ज्वालामुखी फटा... शैतान की सींग की तरह निकली 1500 फीट ऊंची लावे की दो धार   ||    मुरादाबाद: कमरे में खींचकर ले गई पत्नी, फिर ब्लेड से काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, चीख-पुकार सुन द...   ||    ट्रंप-पुतिन की दुश्मनी की कीमत चुकाएगी ये ऑयल कंपनी, बेचना पड़ रहा तेल का कुआं-रिफाइनरी   ||    बांग्लादेश में पाकिस्तानी आतंक का कॉकटेल, भारत से सटे बॉर्डर एरिया में घूमता दिखा हाफिज सईद का गुर्ग...   ||    क्या खेसारी लाल यादव दिला पाएंगे RJD का छपरा में खोया हुआ रुत्बा? लालू यादव की विरास्त रही है सीट   ||   

आइजोल में पत्थर की खदान ढही, 17 लोगों की हुई मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 28, 2024

मुंबई, 28 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मिजोरम में तूफान के कारण लगातार हो रही बारिश की वजह से आइजोल में एक पत्थर की खदान ढह गई। अब तक इसमें 17 लोगों की मौत हुई है। इनमें 4 साल का लड़का और 6 साल की लड़की शामिल है। दो लोगों का रेस्क्यू भी किया गया है। मिजोरम के DGP अनिल शुक्ला ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि अब तक 17 शव निकाले गए हैं। इनमें में 8 स्थानीय लोगों के हैं, जबकि 4 दूसरे राज्यों के हैं। बाकी शवों की पहचान की जा रही है। मलबे में 6-7 लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन तेज बारिश के कारण इसमें दिक्कतें आ रही हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने राज्य में खराब मौसम को लेकर इमरजेंसी बैठक बुलाई है। इसमें गृह मंत्री के सपडांगा, मुख्य सचिव रेनू शर्मा और दूसरे बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने बारिश के कारण हुए हादसों में जान गंवाने वालों के परिवार को 4 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है।

तो वहीं, नॉर्थ-ईस्ट के एक अन्य राज्य असम में भी आज तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। मोरीगांव जिले में ऑटो रिक्शा पर पेड़ गिरने से एक कॉलेज स्टूडेंट की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। जबकि, लखीमपुर में लैंडस्लाइड के चलते एक व्यक्ति की जान चली गई। सोनितपुर जिले में एक स्कूल बस पर पेड़ गिर गया, इसमें 12 बच्चे घायल हो गए। लगातार बारिश के कारण मिजोरम के सभी स्कूल और सरकारी दफ्तर आज बंद कर दिए गए हैं। प्राइवेट कंपनियों को अपने कर्मचारियों से घर से काम करवाने के लिए कहा गया है। राज्य में कई और जगह भी लैंडस्लाइड हुए हैं। इसमें दो लोगों की मौत हुई। आइजोल के सलेम वेंग में लैंडस्लाइड के बाद एक इमारत पानी के साथ बह गई, जिसके बाद तीन लोग लापता हैं। पुलिस ने बताया कि हुनथर में नेशनल हाईवे-6 पर लैंडस्लाइड के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया है। राज्य के भीतर कई स्टेट हाईवे भी बंद हैं। लगातार बारिश से नदियों का जल स्तर भी बढ़ रहा है। नदी के किनारे के इलाकों में रहने वाले कई लोगों को हटा दिया गया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.