ताजा खबर
अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||    भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए दिल्ली से अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन, 19 कोच के साथ आज रात रव...   ||    अहमदाबाद में बनेगा 128 करोड़ का भव्य लोटस पार्क, दिल्ली के लोटस टेम्पल से भी होगा खास   ||    गुजरात में 37 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, शमशेर सिंह बने अहमदाबाद में नागरिक सुरक्षा निदेशक   ||    आईसीयू में बुजुर्ग मरीज ने डॉक्टर से पूछ लिया शादी का सवाल, वीडियो हुआ वायरल   ||    अहमदाबाद के SVP अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू   ||    जेद्दा से 200 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, इंडिगो की राहत उड़ान अहमदाबाद पहुंची   ||    अहमदाबाद में 550 करोड़ का क्रिकेट सट्टा-हवाला घोटाला, रैपिडो ड्राइवर का खाता बना मनी रूट   ||    अहमदाबाद के चिलोडा में 12वीं के छात्र की फांसी से मौत, जांच जारी   ||   

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी ने छुआ 25,850 का स्तर

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 12, 2025

मुंबई, 12 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 12 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 500 अंकों की छलांग लगाकर 83,300 के पार कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी में 150 अंकों की तेजी के साथ यह 25,850 के स्तर पर पहुंच गया है। आज के सत्र में आईटी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है, जिससे बाजार का रुख सकारात्मक बना हुआ है।

विश्लेषकों के मुताबिक, बाजार में तेजी की मुख्य वजह भारत और अमेरिका के बीच संभावित ट्रेड डील को लेकर बढ़ी उम्मीदें हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा था कि दोनों देश एक बड़े व्यापार समझौते के बेहद करीब हैं। इस खबर के बाद निवेशकों में उत्साह बढ़ा है और विदेशी निवेशकों की खरीदारी में भी तेजी आई है।

इसके अलावा, अमेरिका में लंबे समय से जारी सरकारी शटडाउन खत्म होने की संभावना ने भी ग्लोबल सेंटिमेंट को मजबूत किया है। अमेरिकी सीनेट ने फंडिंग बहाल करने वाला बिल पारित कर दिया है, जिससे वहां आर्थिक डेटा जारी करने की प्रक्रिया सामान्य होने की उम्मीद है। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगे की नीतियों पर भी स्पष्टता मिलेगी।

बाजार को तीसरा बड़ा सहारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों से मिला है। फेड गवर्नर स्टीफन मिरान ने हाल ही में संकेत दिया कि दिसंबर में 50 बेसिस पॉइंट्स की दर कटौती की जा सकती है, क्योंकि अमेरिका में महंगाई घट रही है और बेरोजगारी दर में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज मिले-जुले रुख के साथ कारोबार हो रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.34% फिसलकर 50,667 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.23% गिरकर 3,993 पर है। वहीं, कोरिया का कोस्पी 0.81% बढ़कर 4,139 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.63% की तेजी के साथ 26,865 पर पहुंच गया है।

अमेरिकी बाजारों में भी मंगलवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। डाउ जोन्स 1.18% बढ़कर 47,927 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डेक कंपोजिट 0.25% गिरा और S&P 500 में 0.21% की मामूली बढ़त दर्ज की गई।

मंगलवार को भी भारतीय बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिला था। सेंसेक्स 336 अंक बढ़कर 83,871 पर और निफ्टी 121 अंकों की तेजी के साथ 25,695 पर बंद हुआ था। शुरुआती गिरावट के बाद दोनों इंडेक्स में मजबूत रिकवरी देखी गई थी, जिसमें सेंसेक्स 600 अंक और निफ्टी 200 अंक ऊपर आए थे। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.