ताजा खबर
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में देरी क्यों? सामने आई 3 बड़ी वजह, चर्चा में है ये 4 बड़े नाम   ||    उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सड़कें ब्लॉक, हिमाचल में बादल फटने से बाढ़; बारिश से किस राज्य में कैसे ...   ||    राफेल की इमेज खराब करने के लिए चीन का प्रोपेगैंडा, ऑपरेशन सिंदूर के बाद फैलाई थी अफवाह   ||    Amarnath Yatra: ‘ऐसा लग रहा है मानो स्वर्ग आ गए…’, यात्री बोले- कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता   ||    ‘ग्लोबल साउथ दोहरे मानदंडों का शिकार, भारत मानवता के हित में’, BRICS सम्मेलन में बोले प्रधानमंत्री म...   ||    दुनिया के 7 अजूबे कौन से हैं? जिनका 7 जुलाई को ही हुआ था ऐलान, ताजमहल ने पाया था 7वां स्थान   ||    LIVE आज की ताजा खबर, 7 July 2025 Today Breaking News: 18 जुलाई को बिहार आएंगे PM मोदी, मोतिहारी में ...   ||    ट्रंप की नेतन्याहू से मुलाकात क्यों जरूरी है? जंग के बाद पहली बार किन मुद्दों पर होगी चर्चा   ||    तीसरी पार्टी की एंट्री से अमेरिका की राजनीति पर क्या पड़ेगा असर? रिपब्लिकन-डेमोक्रेटिक कैसे-कितना उठ...   ||    कौन थे जापान के ‘लैला मजनूं’, जिनकी लव स्टोरी मिसाल, उनकी याद में आज मनाते हैं ‘वैलेंटाइन डे’   ||   

महाराष्ट्र के बदलापुर में 3 और 4 साल की बच्चियों का यौन शोषण, लोगो ने स्कूल में की तोड़फोड़, पथराव और रोकीं ट्रेनें, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 20, 2024

मुंबई, 20 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। महाराष्ट्र के बदलापुर में एक स्कूल में 3 और 4 साल की दो बच्चियों के यौन-शोषण का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद गुस्साई भीड़ और पुलिस के बीच झड़प हुई। भीड़ ने पहले स्कूल में तोड़फोड़ की, उसके बाद बदलापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें रोकीं। पुलिस ने लाठीचार्ज कर रेलवे ट्रैक खाली कराया। भीड़ सुबह से रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर जमा थी। इससे लोकल ट्रेनों की आवाजाही रुकी थी। इससे पहले पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। 23 साल के आरोपी ने 16 अगस्त को स्कूल के बाथरूम में बच्चियों का यौन-शोषण किया था। बच्चियों के पेरेंट्स ने एक दिन बाद (17 अगस्त) FIR दर्ज कराई। पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी अक्षय शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके की महिला इंस्पेक्टर शुभदा शितोले का ट्रांसफर कर दिया गया है। स्कूल प्रिंसिपल, क्लास टीचर और एक महिला कर्मचारी को निलंबित किया गया है। सरकार ने मामले की जांच के लिए SIT गठित की है। केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने को कहा गया है।

पुलिस ने ठाणे के बदलापुर रेलवे ट्रैक से प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके चलते प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। पुलिस ने रेलवे स्टेशन को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। पुलिस पर भी पथराव हुआ है। दूसरी तरफ लोगों ने स्कूल के अंदर घुसकर प्रदर्शन और तोड़फोड़ की। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों के विरोध-प्रदर्शन की वजह से कल्याण- बदलापुर लोकल ट्रेन सर्विस ठप पड़ी है। कई संगठनों ने आज विरोध में बदलापुर बंद का ऐलान किया है।

तो वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा, 10 साल पहले दिल्ली में निर्भया कांड हुआ था और दोषियों को सजा मिली थी, लेकिन कितने समय बाद? न्याय में देरी करने वालों को भी दोषी ठहराया जाना चाहिए। इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता ने कहा- यह घटना महाराष्ट्र को शर्मसार करने वाली है। हर कोई मांग कर रहा है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पर हो और आरोपियों को तीन महीने के भीतर फांसी दी जाए। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर लिखा- बदलापुर के स्कूल में छोटी बच्चियों के साथ हुई घटना स्तब्ध करने वाली है। पुलिस को इसमें केस दर्ज करने में 12 घंटे क्यों लग गए? एक तरफ कानून का राज कहते हैं और दूसरी तरफ पुलिस की ये कैसी ढिलाई? मेरे महाराष्ट्र के सैनिकों ने इस मुद्दे को उठाया है। मैं महाराष्ट्र के सैनिकों से कहना चाहता हूं कि जब तक इस मामले के आरोपियों को कड़ी सजा नहीं मिल जाती, तब तक आप अपना ध्यान इन मामलों पर रखें। साथ ही, सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि देश में रोजाना रेप, मर्डर की घटनाएं सुनने में आ रही है। बदलापुर में 4 साल की दो बच्चियों के साथ सेक्शुअल असॉल्ट की खबर आई है। अगर इसे रोकना है तो दोषियों को सरेआम फांसी की सजा दी जाए।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.