ताजा खबर
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में देरी क्यों? सामने आई 3 बड़ी वजह, चर्चा में है ये 4 बड़े नाम   ||    उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सड़कें ब्लॉक, हिमाचल में बादल फटने से बाढ़; बारिश से किस राज्य में कैसे ...   ||    राफेल की इमेज खराब करने के लिए चीन का प्रोपेगैंडा, ऑपरेशन सिंदूर के बाद फैलाई थी अफवाह   ||    Amarnath Yatra: ‘ऐसा लग रहा है मानो स्वर्ग आ गए…’, यात्री बोले- कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता   ||    ‘ग्लोबल साउथ दोहरे मानदंडों का शिकार, भारत मानवता के हित में’, BRICS सम्मेलन में बोले प्रधानमंत्री म...   ||    दुनिया के 7 अजूबे कौन से हैं? जिनका 7 जुलाई को ही हुआ था ऐलान, ताजमहल ने पाया था 7वां स्थान   ||    LIVE आज की ताजा खबर, 7 July 2025 Today Breaking News: 18 जुलाई को बिहार आएंगे PM मोदी, मोतिहारी में ...   ||    ट्रंप की नेतन्याहू से मुलाकात क्यों जरूरी है? जंग के बाद पहली बार किन मुद्दों पर होगी चर्चा   ||    तीसरी पार्टी की एंट्री से अमेरिका की राजनीति पर क्या पड़ेगा असर? रिपब्लिकन-डेमोक्रेटिक कैसे-कितना उठ...   ||    कौन थे जापान के ‘लैला मजनूं’, जिनकी लव स्टोरी मिसाल, उनकी याद में आज मनाते हैं ‘वैलेंटाइन डे’   ||   

RSS के प्रमुख मोहन भागवत को दी गई Z+ से बढ़ाकर ASL सिक्योरिटी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 28, 2024

मुंबई, 28 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत अब एडवांस सिक्योरिटी लाइजन (ASL) की सुरक्षा में रहेंगे। ऐसी ही सिक्योरिटी गृह मंत्री अमित शाह को मिलती है। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि IB ने मंत्रालय को खतरों के जुड़ी एनालिसिस रिपोर्ट सौंपी थी। इसके आधार पर 16 अगस्त को नए निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों ने कहा कि पहले ASL प्रोटोकॉल तब यूज किया जाता था तब भागवत ऐसी जगहों पर जाते थे जो संवेदनशील हैं। अभी भागवत उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें CISF का 'Z+' सिक्योरिटी कवर मिलता है। नए सिक्योरिटी अपडेट से CISF की वर्तमान में दी जा रही सिक्योरिटी और अपडेट हो जाएगी। ASL सिक्योरिटी में केंद्रीय सुरक्षाबलों के साथ लोकल एजेंसीज के जुड़ने का प्रोटोकॉल है। IB ने रिपोर्ट में उन राज्यों का जिक्र किया है, जहां भाजपा की सरकार नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कट्टरपंथी इस्लामी समूहों के अलावा दूसरे संगठनों से भागवत को खतरा है।

आपको बता दें, केंद्र सरकार ने 21 अगस्त को महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण विरोधी प्रदर्शनों को देखते हुए नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (SCP) प्रमुख शरद पवार की सिक्योरिटी को Z+ सिक्योरिटी दी। उनकी सुरक्षा में अब 10 अतिरिक्त CRPF जवान तैनात किए गए हैं। 22 अगस्त को शरद ने केंद्र पर जासूसी करने का आरोप लगाया था। उनका कहन था कि हो सकता है कि मेरी इन्फॉर्मेशन निकालने के लिए मेरी सिक्योरिटी बढ़ाई गई है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। शायद उन्हें कोई जरूरी जानकारी चाहिए। इसीलिए यह अरेजमेंट किया गया होगा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.