ताजा खबर
5 जुलाई का इतिहास: भारत और विश्व के महत्वपूर्ण घटनाक्रम   ||    Neptune Planet: वरुण की वक्री चाल से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, 159 दिन में दूर होंगी सभी परेशानि...   ||    WWE SummerSlam 2025 में John Cena के टाइटल मैच का ऑफिशियल ऐलान, Triple H ने भरी हुंकार   ||    ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बाद मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को भी किया ढेर, करियर में ह...   ||    IND vs ENG: मोहम्मद सिराज का एजबेस्टन में बड़ा कारनामा, साल 1993 के बाद पहली बार हुआ ऐसा   ||    Gold Rate Today: देश में गिरे सोने के दाम, दिल्ली, यूपी, मुंबई… कहां सबसे कम कीमत?   ||    Nvidia ने रचा इतिहास, इस मामले में Microsoft को छोड़ा पीछे   ||    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, पेंशन प्लान में बदलाव, UPS पर मिलेगा NPS जैसा फायदा   ||    मालिक का टाइटल ट्रैक राज करेगा मालिक हुआ रिलीज़!   ||    सरज़मीं का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

RBI ने बढ़ाई बैंक में 2000 रुपए के नोट जमा करने या बदलने की तरीक, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 30, 2023

मुंबई, 30 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। RBI ने 2000 रुपए का नोट बैंक में जमा करने एवं इसे दूसरे नोटों से बदलने की तारीख 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। RBI ने सर्कुलर जारी करके कहा, विड्रॉल प्रोसेस का तय समय खत्म होने के बाद, रिव्यू के आधार पर 2000 रुपए के नोट को जमा और बदलने की मौजूदा व्यवस्था को 7 अक्टूबर 2023 तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। इससे पहले RBI ने इसी साल 19 मई को एक सर्कुलर जारी करके 30 सितंबर तक 2000 के नोट बैंकों में जमा करने या बदलने के लिए कहा था। बैंकों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 19 मई 2023 तक कुल 3.56 लाख करोड़ रुपए मूल्य (वैल्यू) के ₹2000 के नोट प्रचलन में थे। इसमें से 29 सितंबर तक ₹3.42 लाख करोड़ वैल्यू के नोट वापस आ चुके हैं। अब सिर्फ ₹0.14 लाख करोड़ की वैल्यू के नोट बाजार में हैं।

आपको बता दें, नवंबर 2016 में 2000 का नोट मार्केट में आया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद करने का ऐलान किया था। इनकी जगह नए पैटर्न में 500 का नया नोट और 2000 का नोट जारी किया गया था। हालांकि RBI साल 2018-19 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर चुका है। वहीं 2021-22 में 38 करोड़ 2000 के नोट नष्ट किए गए थे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.