ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी, केंद्र और राज्य सरकारें सतर्क, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, June 2, 2025

मुंबई, 02 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में एक बार फिर से तेज़ बढ़ोतरी देखी जा रही है। सक्रिय मामलों की संख्या 3976 तक पहुंच गई है और स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले दस दिनों में मामलों में पंद्रह गुना वृद्धि हुई है। सबसे अधिक 1435 एक्टिव केस केरल में दर्ज किए गए हैं, जबकि महाराष्ट्र 506 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या भी बढ़कर 34 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 6 लोगों की मौत हुई है, जिनमें अहमदाबाद की एक 18 वर्षीय गर्भवती महिला और एक 47 वर्षीय महिला शामिल हैं। रविवार को दिल्ली में 22 साल की एक युवती और तमिलनाडु में 25 साल के युवक की जान कोरोना के कारण गई थी। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने सार्वजनिक सलाह जारी की है जिसमें नागरिकों से अपील की गई है कि वे भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और स्वच्छता नियमों का पालन करें। साथ ही बुखार, खांसी, सीने में दर्द या सांस लेने में तकलीफ जैसी लक्षणों पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी गई है। राज्य में इस समय 253 सक्रिय मामले हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि अगली कोविड महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है और केंद्र सरकार को सैंपल कलेक्शन, कोविड सेंटर्स और ट्रांसपोर्ट नीति पर अपनी तैयारियों की जानकारी देने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा है कि केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क है और सभी राज्यों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछली कोविड लहरों के समय तैयार किए गए ऑक्सीजन प्लांट, ICU बेड जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा चुकी है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पूरी हैं। मिजोरम में सात महीने बाद दो नए कोविड-19 मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इन दोनों मरीजों का इलाज आइजोल के नजदीक जोरम मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मिजोरम में इससे पहले आखिरी कोविड मामला अक्टूबर 2024 में दर्ज किया गया था जब 73 लोग संक्रमित पाए गए थे। इंटीग्रेटेड रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) ने लोगों से घबराने के बजाय कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है, जिसमें हाथ धोने, सैनिटाइज़र के इस्तेमाल और भीड़ से बचाव जैसे उपाय शामिल हैं। महाराष्ट्र सरकार ने जानकारी दी है कि राज्य में 31 मई को 68 नए मामले दर्ज किए गए। जनवरी 2025 से अब तक सिर्फ मुंबई में ही 411 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में इस अवधि में कुल 10,324 कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 681 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी हाल ही में दो कोविड मामलों की पुष्टि हुई है। दोनों संक्रमित मरीज केरल के निवासी हैं और श्रीनगर के गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.