ताजा खबर
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में देरी क्यों? सामने आई 3 बड़ी वजह, चर्चा में है ये 4 बड़े नाम   ||    उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सड़कें ब्लॉक, हिमाचल में बादल फटने से बाढ़; बारिश से किस राज्य में कैसे ...   ||    राफेल की इमेज खराब करने के लिए चीन का प्रोपेगैंडा, ऑपरेशन सिंदूर के बाद फैलाई थी अफवाह   ||    Amarnath Yatra: ‘ऐसा लग रहा है मानो स्वर्ग आ गए…’, यात्री बोले- कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता   ||    ‘ग्लोबल साउथ दोहरे मानदंडों का शिकार, भारत मानवता के हित में’, BRICS सम्मेलन में बोले प्रधानमंत्री म...   ||    दुनिया के 7 अजूबे कौन से हैं? जिनका 7 जुलाई को ही हुआ था ऐलान, ताजमहल ने पाया था 7वां स्थान   ||    LIVE आज की ताजा खबर, 7 July 2025 Today Breaking News: 18 जुलाई को बिहार आएंगे PM मोदी, मोतिहारी में ...   ||    ट्रंप की नेतन्याहू से मुलाकात क्यों जरूरी है? जंग के बाद पहली बार किन मुद्दों पर होगी चर्चा   ||    तीसरी पार्टी की एंट्री से अमेरिका की राजनीति पर क्या पड़ेगा असर? रिपब्लिकन-डेमोक्रेटिक कैसे-कितना उठ...   ||    कौन थे जापान के ‘लैला मजनूं’, जिनकी लव स्टोरी मिसाल, उनकी याद में आज मनाते हैं ‘वैलेंटाइन डे’   ||   

राज्यसभा सांसद की बेटी ने BMW से युवक को रौंदा, आरोपी नशे में थी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 19, 2024

मुंबई, 19 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चेन्नई में हिट एंड रन का हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है। चेन्नई में राज्यसभा सांसद की बेटी ने फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति के ऊपर अपनी BMW कार चढ़ा दी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद सांसद की बेटी को थाने से ही जमानत दे दी गई। घटना सोमवार रात (17 जून) की है। आरोपी की पहचान YSR कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद बीडा मस्तान राव की बेटी माधुरी के रूप में की गई है। मृतक की पहचान 24 साल के सूर्या के रूप में हुई है। वह पेंटिग का काम करता था। उसकी आठ महीने पहले ही शादी हुई थी। तो वहीं, NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के वक्त माधुरी नशे में थी। वह कार चला रही थी। उसकी एक महिला दोस्त भी कार में मौजूद थी। चेन्नई के बेसेंट नगर में आरोपी ने फुटपाथ पर सो रहे युवक पर कार चढ़ा दी। एक्सीडेंट के बाद माधुरी मौके से भाग गई, जबकि उसकी दोस्त कार से उतरकर हादसे के बाद इकट्ठा हुए लोगों से बहस करने लगी। कुछ देर बाद वह भी चली गई। भीड़ में से कुछ लोग घायल युवक को अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी मौत हो गई। पुलिस ने जब CCTV फुटेज की जांच की, तो पता चला कि कार BMR (बीडा मस्तान राव) ग्रुप की है और पुडुचेरी में रजिस्टर्ड है। इसके बाद पुलिस ने माधुरी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन थाने से ही उन्हें जमानत मिल गई। मृतक के रिश्तेदार और कॉलोनी के लोगों ने जे-5 शास्त्री नगर पुलिस स्टेशन में जमा होकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

तो वहीं, इंडिया टुडे ने चेन्नई पुलिस के अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि घटना के एक वीडियो सामने आया है, जिसमें माधुरी की दोस्त मौके पर जमा लोगों के साथ बहस करती दिख रही है। उन्हें यह कहते हुए सुना गया कि उन्होंने युवक को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई है। पुलिस ने सांसद की बेटी और उसके दोस्त को उसी मोबाइल नंबर के जरिए ट्रैक किया, जिससे उन्होंने एम्बुलेंस को फोन किया था। बीडा मस्तान राव आंध्र प्रदेश के नेता और बड़े बिजनेसमैन हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबकि, वे 165 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। बीडा मस्तान की कंपनी BMR ग्रुप सी-फूड इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम है। बीडा मस्तान राव 2009 से 2019 तक TDP में रहे। इस दौरान 2009 से 2014 तक आंध्र प्रदेश के कवाली सीट से विधायक रहे। उन्होंने 2019 में YSRCP जॉइन की। वे 2022 में YSRCP से राज्यसभा सांसद बने।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.