ताजा खबर
श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर की एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए!   ||    सितारा एंटरटेनमेंट्स लेकर आ रही है 'वॉर 2' तेलुगु राज्यों में – जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की धमाकेद...   ||    ‘कॉकटेल 2’ की तैयारी शुरू: स्क्रिप्ट की झलक ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कनें   ||    आँखों की गुस्ताखियाँ से अलविदा सांग रिलीज़ हुआ   ||    तन्वी द ग्रेट से सेना की जय सांग हुआ रिलीज़!   ||    वडाज में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार   ||    गुजरात में मेडिकल एडमिशन की शुरुआत, पहले ही दिन 2,384 स्टूडेंट्स ने कराया रजिस्ट्रेशन   ||    जीते जी सोनम रघुवंशी का हुआ पिंडदान, पति की हत्या करने से आक्रोशित महिलाओं ने किया क्रिया-क्रम   ||    दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ 8 दिन तक होगी लगातार बारिश, येलो अलर्ट जारी   ||    सावधान! ज्वालामुखी फट सकता है भारत में, 3 देशों में भूकंप-सुनामी की चेतावनी, जानें समुद में कहां है ...   ||   

राहुल गांधी ने ओडिशा में कहा, भाजपा सत्ता में आई तो संविधान को फाड़ कर फेंक देगी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 15, 2024

मुंबई, 15 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ओडिशा के बलांगीर में रैली को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा के नेता कहते हैं, अगर वे लोकसभा का चुनाव जीतते हैं तो इस किताब (संविधान) को फाड़ कर फेंक देंगे। मैं भाजपा के नेताओं से कहना चाहता हूं कि भाजपा या नरेंद्र मोदी तो दूर दुनिया की कोई भी शक्ति संविधान को नहीं छू सकती। राहुल ने कहा, अगर वे संविधान को फाड़ने की कोशिश करेंगे तो ये देखना ये देश और कांग्रेस पार्टी उनके साथ क्या करती है। हिंदुस्तान के गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों को जो भी दिया है वह इसी संविधान ने दिया है। 2024 की चुनावी लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच की है। साथ ही, राहुल गांधी ने ओडिशा के लिए पांच गारंटी गिनाई। उन्होंने कहा, ओडिशा में महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपए, बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3,000 रुपए, 200 यूनिट फ्री बिजली, 500 रुपए में गैस सिलेंडर और धान के लिए 3,000 रुपए/क्विंटल।

आपको बता दें, ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं। यहां लोकसभा की 21 सीटें हैं, जिन पर 13 मई, 20 मई, 25 मई, 1 जून को चौथे, पांचवें, छठे और सातवें फेज में चुनाव होगा। राज्य में विधानसभा की 147 सीटों के लिए भी 13 मई से 1 जून के बीच वोटिंग होगी। दोनों चुनावों के नतीजे 4 जून को आएंगे। ओडिशा में लोकसभा की 21 और विधानसभा की 147 सीटें हैं। यहां 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को चार फेज में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। राज्य में 5 मार्च 2000 से नवीन पटनायक के नेतृत्व में बीजू जनता दल (BJD) की सरकार है। 2019 के विधानसभा चुनाव में BJD ने 146 सीटों में से 112, भाजपा ने 23 और कांग्रेस ने 9 सीटें जीती थीं। लोकसभा चुनावों में BJD ने 12 और भाजपा ने 8 सीटें जीतीं। कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली थी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.