ताजा खबर
अहमदाबाद की अत्रेय सोसाइटी में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए लोगों ने लगाई छलांग   ||    गुजरात में अहमदाबाद में बड़े बुलडोजर एक्शन में लल्लू बिहारी के अवैध साम्राज्य को ध्वस्त किया गया   ||    IPL 2025: ऑरेंज कैप के लिए किंग कोहली और इस बल्लेबाज में जोरदार लड़ाई, हेजलवुड के पास पर्पल कैप   ||    वनडे इतिहास की सबसे बड़ी पारी, एक वर्ल्ड कप में 5 शतक… रोहित शर्मा के इन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का टूटना अ...   ||    DC vs KKR: दो हार से परेशान दिल्ली को अगले मैच में नहीं मिलेगा Axar Patel का साथ? इंजरी पर आया बड़ा ...   ||    अच्छी शुरुआत के बाद दबाव में आया बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त   ||    अंबुजा बनी दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी, 100 MTPA लिमिट को किया क्रॉस   ||    Akshaya Tritiya 2025: एक साल में सोने ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, चांदी भी खूब चमकी   ||    30 अप्रैल का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और वैश्विक दृष्टिकोण   ||    Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई   ||   

रूस और पश्चिमी देशों के बीच कैदियों की हो रही अदला-बदली, 7 देशों के कुल 26 कैदी रिहा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 1, 2024

मुंबई, 01 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिक- रूस और पश्चिमी देशों के बीच आज कैदियों की अदला-बदली हुई है। कैदियों की अदला-बदली की इस डील को तुर्किये की राजधानी अंकारा में कराया गया है। डील के तहत अमेरिका, रूस और जर्मनी सहित 7 देशों की जेलों में कैद 26 कैदी रिहा किए गए। इनमें से 2 नाबालिग सहित 10 कैदियों रूस भेजा गया है। वहीं 13 कैदियों को जर्मनी और 3 कैदी अमेरिका भेजे गए है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस डील के लिए पहले ही मंजूरी दे दी थी। पिछले 3 सालों में अमेरिका और रूस की बीच कैदियों की अदला-बदली से जुड़ी ये तीसरी डील है। इससे पहले अप्रैल 2022 और दिसंबर 2022 में दोनों देश के बीच कैदियों की अदला-बदली हुई थी। इसे शीत युद्ध के बाद से अब तक की सबसे बड़ी अदला-बदली माना जा रहा है।

तो वहीं, अमेरिका मीडिया हाउस WALL STREET JOURNAL (WSJ) के पत्रकार इवान गेर्शकोविच को आज रूस ने रिहा कर दिया है। रूस ने पिछले साल मार्च में अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के लिए जासूसी करने के आरोप में इवान को गिरफ्तार किया था। पिछले महीने 19 जुलाई को उन्हें जासूसी के आरोप में दोषी करार दिया गया था। इसके बाद इवान को 16 साल की सजा सुनाई गई थी। इवान को रूस की राजधानी मॉस्को से 1600 किमी दूर पूर्वी शहर येकातेरिनबर्ग से गिरफ्तार किया गया था। इवान के अलावा 2 और अमेरिकी नागरिक रूस से रिहा हुए हैं। इनमें अमेरिका नौसेना में शामिल रहे पॉल व्हेलन और रेडियो जर्नलिस्ट अलसु कुर्माशेवा शामिल हैं। पॉल व्हेलन को रूस ने 2018 में जासूसी करने के लिए मॉस्को के एक होटेल से गिरफ्तार किया था। वहीं रेडियो जर्नलिस्ट अलसु को रूसी सेना के बारे में फेक न्यूज फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

आपको बता दें, अदला बदली में 2 नाबालिगों सहित 10 रूसी कैदियों को रिहा किया गया है। इनमें से कई लोगों का संबंध रूस की इंटेलीजेंस एजेंसी FSB से है। इन्हीं में से एक वादिम क्रासिकोव नाम के रूसी नागरिक भी है, जिसे जर्मनी की राजधानी बर्लिन से अंकारा लाया गया था। वादिम ने 2019 में बर्लिन में रूस के एक दुश्मन को शूट कर दिया था। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके अलावा अमेरिका की जेल में बंद में 3 रूसी कैदियों को भी रिहाई के तहत रवाना किया गया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.