ताजा खबर
अहमदाबाद की अत्रेय सोसाइटी में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए लोगों ने लगाई छलांग   ||    गुजरात में अहमदाबाद में बड़े बुलडोजर एक्शन में लल्लू बिहारी के अवैध साम्राज्य को ध्वस्त किया गया   ||    IPL 2025: ऑरेंज कैप के लिए किंग कोहली और इस बल्लेबाज में जोरदार लड़ाई, हेजलवुड के पास पर्पल कैप   ||    वनडे इतिहास की सबसे बड़ी पारी, एक वर्ल्ड कप में 5 शतक… रोहित शर्मा के इन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का टूटना अ...   ||    DC vs KKR: दो हार से परेशान दिल्ली को अगले मैच में नहीं मिलेगा Axar Patel का साथ? इंजरी पर आया बड़ा ...   ||    अच्छी शुरुआत के बाद दबाव में आया बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त   ||    अंबुजा बनी दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी, 100 MTPA लिमिट को किया क्रॉस   ||    Akshaya Tritiya 2025: एक साल में सोने ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, चांदी भी खूब चमकी   ||    30 अप्रैल का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और वैश्विक दृष्टिकोण   ||    Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई   ||   

पीएम मोदी ने कहा, किसके दबाव में INDI गठबंधन करना चाहता है हमारी परमाणु ताकत को खत्म, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, April 12, 2024

मुंबई, 12 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पीएम मोदी ने राजस्थान के बाडमेर में दूसरी चुनावी रैली की। यहाँ मोदी ने कहा, मैं पूछना चाहता हूं कि आप किसके इशारे पर काम कर रहे हैं, जो भारत को शक्तिहीन करना चाहता है। आखिर किसके दबाव में आपका गठबंधन हमारी परमाणु ताकत को खत्म करना चाहता है। उन्होंने कहा, जहां तक संविधान का सवाल है, तो लिखकर ले लीजिए कि बाबा साहेब अंबेडकर खुद आ जाएं तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते हैं। हमारा संविधान हमारे लिए गीता है, रामायण है, बाइबल है, कुरान है। यह चुनाव लोकतंत्र को मजबूत करने का चुनाव है। कांग्रेस ने 5 दशक से ज्यादा देश पर हुकूमत की, लेकिन एक भी ऐसी बड़ी समस्या नहीं है, जिसका पूरा समाधान दिया हो।

माेदी ने कहा, राजस्थान के रेगिस्तान में महिलाएं कहती थीं कि घी ढुल जाए तो मेरा कुछ नहीं जाएगा, लेकिन पानी नहीं ढुलना चाहिए। मोदी ने इस समस्या को दूर करने के लिए जल जीवन मिशन की शुरुआत की, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसमें भी भ्रष्टाचार किया। कांग्रेस की सोच ही विकास विरोधी है। देश के सीमावर्ती गांवों को वे जानबूझकर विकास से दूर रखते थे। वे कारण बताते थे कि सीमा के पास विकास होगा तो दुश्मन के कब्जा करने की संभावना बढ़ जाएगी। ये शर्म की बात है। किस दुश्मन के कलेजे में हिम्मत है कि वो बाड़मेर की सीमा में कब्जा करने की सोचे। हम देश के सीमावर्ती गांव को पहला गांव मानते हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस राजस्थान से एक भी सीट जीतने की हकदार नहीं है। इस बार तो उनकी सीटों पर जमानत जब्त होना चाहिए। उन्हें साफ कर दीजिए। वे सुधरेंगे नहीं। जब मैं बाड़मेर रिफाइनरी के इनॉगरेशन के लिए यहां आऊंगा तो आपको इसका महत्व बताउंगा। मेरा अनुरोध है कि पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।

मोदी ने यह भी कहा कि, कांग्रेस पार्टी भारत को सिर्फ जमीन का टुकड़ा मानती है। कांग्रेस अध्यक्ष कहते हैं कि कश्मीर से 370 हटाई तो राजस्थान से क्या वास्ता? ये राजस्थान की राष्ट्रभक्ति पर सवाल करने की हिम्मत करते हैं। जिस राजस्थान के वीरों ने कश्मीर के लिए सीने पर गोली खाई, उससे पूछते हो कि कश्मीर से क्या वास्ता? जिस राजस्थान में कश्मीर में जन्में बाबोसा रामदेवजी की घर-घर में पूजा होती हो, उससे पूछते हो कि कश्मीर में क्या वास्ता? राजस्थान ने कश्मीरी पंडितों को गले लगाया था, उन्हें पता नहीं होगा कि कारगिल के लोग ईरान गए थे। वहां कोविड में फंस गए थे। उन्हें वापस लाना था। उन्हें हिंदुस्तान लाकर राजस्थान की वीर भूमि जैसलमेर में रखा गया। माइनस तापमान में रहने वाले यहां तपती गर्मी में रहे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.