ताजा खबर
​अहमदाबाद: बायोमेट्रिक डेटा के जरिए फैक्ट्री कर्मचारी से 1.1 लाख की ठगी   ||    ​GTU की नई पहल: छात्रों को मिलेगी सेमीकंडक्टर क्षेत्र में मुफ्त ट्रेनिंग   ||    ​नकली मुद्रा रैकेट: 'योग गुरु' की जमानत याचिका खारिज   ||    ​अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: भाजपा की ऐतिहासिक जीत   ||    टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणन...   ||    भारत के डेटा इकोसिस्टम में बड़ा कदम, मुकेश अंबानी यहां कर रहे हैं 1.6 लाख करोड़ का मेगा निवेश   ||    IPL 2026 आरसीबी की ऐतिहासिक जीत हेजलवुड और भुवनेश्वर की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स 75 ...   ||    ​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||   

पाकिस्तान ने दावा, भारत ने सीजफायर का किया उल्लंघन, चीन का PAK को समर्थन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 10, 2025

मुंबई, 10 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के तीन घंटे बाद पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने कहा है कि पेशावर एयरपोर्ट के पास एयर डिफेंस सिस्टम ने भारतीय ड्रोन को मार गिराया है। पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि भारत ने LoC पर कई जगहों पर बिना किसी उकसावे के फायरिंग की है, जिसका पाकिस्तान मजबूती के साथ जवाब दे रहा है। LoC पर हालात एक बार फिर तनावपूर्ण है, PoK के कई शहरों में बिजली काट दी गई है। सेना की गश्त जारी है। वहीं, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि उनका देश पाकिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और आजादी की रक्षा में उसके साथ खड़ा रहेगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक चीन के विदेश मंत्री ने यह बयान पाकिस्तानी उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के साथ फोन पर बातचीत के दौरान दिया।

तो वहीं, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय हमले का करारा जवाब दिया है। एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा कि मुझे हमेशा से अपनी आर्मी पर भरोसा रहा है। हमने भारत की सैन्य ताकत को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया है। पाकिस्तान का दावा है कि भारत के सीजफायर का उल्लंघन के बाद LoC पर हालात फिर से तनावपूर्ण बन गए हैं। ऐसे में PoK के कई शहरों में ब्लैकआउट किया गया है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के पेशावर में एक ड्रोन देखा गया है, जिसके बाद एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया गया। कुछ लोगों को एंटी एयरक्राफ्ट गन फायरिंग आवाज सुनाई दी, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस ड्रोन को कौन उड़ा रहा है। साथ ही, पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने कहा है कि पेशावर एयरपोर्ट के पास एयर डिफेंस सिस्टम ने भारतीय ड्रोन को मार गिराया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.