ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

ऑपरेशन सिंदूर: भारत का वैश्विक मंच पर सख्त रुख, ऑल पार्टी डेलिगेशन की वापसी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 10, 2025

मुंबई, 10 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत रुख को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने के लिए भेजा गया ऑल पार्टी डेलिगेशन अब अपने दौरे से लौट आया है। मंगलवार को इस प्रतिनिधिमंडल का आखिरी समूह भी दिल्ली पहुंच गया। इस डेलिगेशन का नेतृत्व कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने किया था, जो अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया जैसे देशों की यात्रा पर गया था।

दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में थरूर ने बताया कि इन सभी देशों में भारत का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति और अन्य वरिष्ठ नेताओं से उच्चस्तरीय मुलाकातें कीं। थरूर ने कहा कि इन बैठकों के दौरान उन नेताओं को यह समझाने में सफलता मिली कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर जैसी सैन्य कार्रवाई क्यों की। शशि थरूर ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने राजनीतिक दलों की सीमाओं से ऊपर उठकर देश की एकता का संदेश देने के लिए सभी दलों के सांसदों को विदेश भेजने का निर्णय लिया था और उन्होंने इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिनिधि खुश होकर देश लौटे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शाम की निर्धारित मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह कोई औपचारिक बैठक नहीं होगी बल्कि एक अनौपचारिक हाई टी का आयोजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री सभी डेलिगेशन से मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर सभी सातों डेलिगेशन से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सभी समूह अपने-अपने विदेशी दौरे के अनुभव और वहां हुई बातचीत की जानकारी प्रधानमंत्री को देंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी सदस्यों को इस बैठक की सूचना दे दी है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्र सरकार ने विभिन्न राजनीतिक दलों के 59 सांसदों को 33 देशों में भेजा था। इन्हें सात ऑल पार्टी डेलिगेशन में बांटा गया और उनके साथ आठ पूर्व राजनयिक भी थे। इस पूरी कवायद की शुरुआत 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुई, जिसमें 26 पर्यटकों की जान गई थी। इसके जवाब में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें सौ से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया।

इन सांसदों ने अपने विदेशी दौरे में दुनिया को पांच प्रमुख संदेश दिए। पहला, आतंकवाद पर भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति, जिसमें बताया गया कि ऑपरेशन सिंदूर केवल आतंकियों और उनके ढांचों को खत्म करने के लिए किया गया। दूसरा, पाकिस्तान के आतंकवाद को समर्थन देने की भूमिका के सबूत पेश किए गए, खासतौर पर पहलगाम हमले में ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ की संलिप्तता। तीसरा, भारत ने अपनी सैन्य कार्रवाई में भी जिम्मेदारी और संयम दिखाया, जिससे कोई निर्दोष पाकिस्तानी नागरिक हताहत न हो। चौथा, भारत ने अन्य देशों से आतंकवाद के खिलाफ खुलेआम सहयोग और समर्थन की अपील की और भारत-पाक के मुद्दे को आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के रूप में देखने की बात कही। पांचवां संदेश यह था कि भारत अब पाकिस्तान को लेकर अपनी नीति में बदलाव लाया है और भविष्य में खतरों को निष्क्रिय करने के लिए पहले से सक्रिय कदम उठाएगा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.