ताजा खबर
रश्मिका मंदाना की नई फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखी उलझी हुई प्रेम कहानी   ||    सिंगापुर में भारतीय नर्स को क्यों मिली दो कोड़े मारने की सजा? पढ़ें क्या हैं आरोप   ||    'आजाद वेनेजुएला में पीएम मोदी की मेजबानी के लिए तैयार हूं'; नोबेल विजेता मचाडो ने और क्या कहा?   ||    अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील पर बनेगी बात? दक्षिण कोरिया में होगी चिनफिंग और ट्रंप की मुलाकात   ||    US-Colombia Tension: ‘गुस्तावो पेट्रो एक ड्रग तस्कर’… कोलंबिया के राष्ट्रपति पर क्यों भड़के डोनाल्ड ...   ||    महाराष्ट्र की महिला डॉक्टर पर किस सांसद ने बनाया था दबाव? सुसाइड नोट में दो PA का भी नाम   ||    Khesari Lal Yadav: 200 लीटर दूध, 5 लाख के सिक्के, खेसारी लाल यादव का ‘नायक’ के जैसे हुआ अभिषेक   ||    दिल्ली-NCR में कब बरसेंगे बादल? 264 AQI के साथ स्मॉग बना दमघोंटू, पढ़ें मौसम को लेकर IMD का अपडेट   ||    Bihar Election 2025: ‘उनके लिए मुस्लिम समुदाय सिर्फ वोट बैंक है’, चिराग पासवान ने साधा RJD पर साधा न...   ||    फैक्ट चेक: पुलिस टॉर्चर के इस ‘लीक्ड’ वीडियो की ये है सच्चाई   ||   

उमर अब्दुल्ला दूसरी बार बनेंगे जम्मू-कश्मीर के CM, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 10, 2024

मुंबई, 10 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के गठन के लिए विधायक दल की बैठक हुई। मीटिंग में नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को विधायक दल का नेता चुना गया। उमर जम्मू-कश्मीर के नए CM होंगे। INDIA गठबंधन का 3 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को LG मनोज सिन्हा से मुलाकात करेगा और सरकार गठन का दावा पेश करेगा। शपथ ग्रहण समारोह 13 या 14 अक्टूबर को होने की उम्मीद है। राज्य सरकार में कोई डिप्टी CM नहीं होगा। नेशनल कांफ्रेंस के साथ मिलकर चुनाव लड़ी कांग्रेस को डिप्टी स्पीकर का पद मिल सकता है। कांग्रेस की ओर से डूरू सीट से विधायक जीए मीर या प्रदेश अध्यक्ष और सेंट्रल शाल्टेंग के विधायक तारिक हामिद कर्रा में किसी एक को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल सकता है।

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद हुए विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन ने 49 सीटों पर जीत दर्ज की। गठबंधन में शामिल नेशनल कॉन्फ्रेंस को सबसे ज्यादा 42, कांग्रेस को 6 और CPI(M) को एक सीट मिली। बहुमत का आंकड़ा 46 है। 7 निर्दलीय में से 4 ने नेशनल कांफ्रेंस को समर्थन देने का ऐलान किया। ये चार निर्दलीय- इंदरवल से प्यारे लाल शर्मा, छम्ब से सतीश शर्मा, सूरनकोट से मोहम्मद अकरम और बनी सीट से डॉ रामेश्वर सिंह हैं। उमर ने कहा- अब हमारी संख्या बढ़कर 46 हो गई है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव रिजल्ट में भाजपा ने 29 सीटें जीती। पार्टी को पिछले चुनाव के मुकाबले 4 सीटों का फायदा हुआ है। हालांकि जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना नौशेरा सीट से NC कैंडिडेट से करीब 8 हजार वोटों से हार गए। उन्होंने पार्टी हाईकमान को अपना इस्तीफा भेजा है। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की पार्टी PDP ने 3 सीटें जीती हैं। पिछले चुनाव में पार्टी को 28 सीटें मिली थीं। पहली बार चुनाव लड़ रहीं महबूबा की बेटी इल्तिजा मुफ्ती श्रीगुफवारा बिजबेहरा सीट से करीब 9 हजार से ज्यादा वोटों से हार गईं। जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी ने पहली बार जीत दर्ज की है। डोडा सीट से मेहराज मलिक ने भाजपा के गजय सिंह राणा को 4500 से ज्यादा वोटों से हराया। वहीं पीपुल्स कॉन्फ्रेंस को एक सीट पर जीत मिली। संसद पर हमले के आरोपी अफजल गुरु के भाई ऐजाज गुरु को सोपोर सीट पर 129 वोट मिले।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.