ताजा खबर
​अहमदाबाद: बायोमेट्रिक डेटा के जरिए फैक्ट्री कर्मचारी से 1.1 लाख की ठगी   ||    ​GTU की नई पहल: छात्रों को मिलेगी सेमीकंडक्टर क्षेत्र में मुफ्त ट्रेनिंग   ||    ​नकली मुद्रा रैकेट: 'योग गुरु' की जमानत याचिका खारिज   ||    ​अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: भाजपा की ऐतिहासिक जीत   ||    टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणन...   ||    भारत के डेटा इकोसिस्टम में बड़ा कदम, मुकेश अंबानी यहां कर रहे हैं 1.6 लाख करोड़ का मेगा निवेश   ||    IPL 2026 आरसीबी की ऐतिहासिक जीत हेजलवुड और भुवनेश्वर की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स 75 ...   ||    ​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||   

भारतीय सेना की आंख बन पाक के आतंकी अड्डों और सैन्य ठिकानों की सटीक लोकेशन दे रहा इसरो, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 10, 2025

मुंबई, 10 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम को केंद्र सरकार की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर गिड़गिड़ाने के लिए मजबूर कर दिया। ऐसे में अब पाकिस्तान को आतंकवाद से परहेज घर आतंकियों को सरेंडर करवाना चाहिए। मदन राठौड़ ने कहा कि दूरदर्शन से पता चला है कि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों ने आपस में बात कर युद्ध विराम की घोषणा की है। इससे ज्यादा जानकारी तो शीर्ष नेतृत्व से कुछ वक्त बाद ही पता चल पाएगी। लेकिन मुझे लगता है कि पाकिस्तान को आतंकवाद से परहेज करना चाहिए। पाकिस्तान को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि वहां आतंकवाद और आतंकवादी न पनप पाए। वहां किसी भी तरह का आतंकवादी प्रशिक्षण केंद्र भी नहीं चलाए। इसके साथ ही जिन लोगों ने भारत के पहलगाम में आतंकी घटना को अंजाम दिया। पाकिस्तान को उन लोगों से सरेंडर भी करवाना चाहिए। इनके साथ ही अजर मोहम्मद से लेकर वह सभी आतंकवादी जिन्होंने भारत में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दिया है उन सबको भी पाकिस्तान द्वारा सरेंडर करवाना चाहिए। यह मेरी सोच और मेरा अंदाजा है।

राठौड़ ने आगे कहा कि, वैसे भी हमारा नेतृत्व इस स्थिति में आकर इतनी आसानी से किसी को छोड़ने वाला नहीं है। पहलगाम घटना के बाद नेतृत्व ने तय किया था कि ऐसा सबक सिखाएंगे कि पाकिस्तान जिंदगी भर याद रखेगा। उसी तर्ज पर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। अब उन्हें शर्तों पर यह युद्ध विराम भी हुआ होगा। बाकी जो भी स्थिति है वह आपके और हमारे सामने जल्द आ ही जाएगी। राठौड़ ने कहा कि हमारा उद्देश्य आतंकवादियों और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करना था न कि पाकिस्तान की आम जनता को परेशान करना था। लेकिन बीते दिनों में पाकिस्तान ने आम नागरिकों को ही अपना ढाल बनाया। उन्होंने अपने एयर बेस पर हवाई यात्रा तक चालू रख रखी थी। ताकि निर्दोष यात्रियों की आड़ में वह हम पर मिसाइल छोड़ता रहे। उन्हें पता था भारत सामान्य नागरिकों पर कोई हमला नहीं करेगा। भारत में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जहां आम नागरिक थे उन एयर बेस को निशाना नहीं बनाया। बल्कि, हमने सिर्फ सैन्य एयर बेस पर ही निशाना साधा। मोदी जी ने जो भी निर्णय लिया है, वह काफी सोच समझ कर लिया है। वैसे भी हमने पाकिस्तान का पानी रोक कर उन्हें घुटने पर ला दिया था। जिसके बाद पाकिस्तान गिड़गिड़ाने लगा, और उसे गिड़गिड़ाना भी चाहिए था। ताकि पाकिस्तान कोई भी कदम उठाने से पहले भविष्य में जरूर इन सभी पहलुओं का ध्यान रखें।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.