ताजा खबर
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में देरी क्यों? सामने आई 3 बड़ी वजह, चर्चा में है ये 4 बड़े नाम   ||    उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सड़कें ब्लॉक, हिमाचल में बादल फटने से बाढ़; बारिश से किस राज्य में कैसे ...   ||    राफेल की इमेज खराब करने के लिए चीन का प्रोपेगैंडा, ऑपरेशन सिंदूर के बाद फैलाई थी अफवाह   ||    Amarnath Yatra: ‘ऐसा लग रहा है मानो स्वर्ग आ गए…’, यात्री बोले- कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता   ||    ‘ग्लोबल साउथ दोहरे मानदंडों का शिकार, भारत मानवता के हित में’, BRICS सम्मेलन में बोले प्रधानमंत्री म...   ||    दुनिया के 7 अजूबे कौन से हैं? जिनका 7 जुलाई को ही हुआ था ऐलान, ताजमहल ने पाया था 7वां स्थान   ||    LIVE आज की ताजा खबर, 7 July 2025 Today Breaking News: 18 जुलाई को बिहार आएंगे PM मोदी, मोतिहारी में ...   ||    ट्रंप की नेतन्याहू से मुलाकात क्यों जरूरी है? जंग के बाद पहली बार किन मुद्दों पर होगी चर्चा   ||    तीसरी पार्टी की एंट्री से अमेरिका की राजनीति पर क्या पड़ेगा असर? रिपब्लिकन-डेमोक्रेटिक कैसे-कितना उठ...   ||    कौन थे जापान के ‘लैला मजनूं’, जिनकी लव स्टोरी मिसाल, उनकी याद में आज मनाते हैं ‘वैलेंटाइन डे’   ||   

कोलकाता के सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 10, 2024

मुंबई, 10 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कोलकाता के सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की गई। आरोपी संजय को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। उसे सियालदह कोर्ट में पेश किया गया था। 23 अगस्त को कस्टडी खत्म होगी। पुलिस ने संजय को 9 अगस्त को गिरफ्तार किया था। सामने आया है कि वो अस्पताल का कर्मचारी नहीं है, बाहरी व्यक्ति है। लेकिन उसकी अस्पताल के अलग-अलग विभागों में काफी पहुंच है। पुलिस के मुताबिक, संजय की हरकतें संदिग्ध हैं। वह सीधे तौर पर घटना में है। साथ ही पुलिस घटना की रात ट्रेनी डॉक्टर के साथ हॉस्पिटल में मौजूद 5 लोगों से पूछताछ कर रही है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर मुरली धर ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) के सेक्शन 103 (1) हत्या और सेक्शन 64 (बलात्कार) के तहत केस दर्ज किया है। यह रेप और हत्या का मामला है। जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है।

वहीं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने जांच पूरी करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर इस बीच अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। दरअसल, कोलकाता के सरकारी अस्पताल (आरजी कर मेडिकल कॉलेज) के सेमिनार हॉल में बीते दिन पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिला था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसकी रेप के बाद हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं, सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा जाएगा। दोषी को फांसी की सजा देने की मांग करेंगे। CBI जांच से कोई ऐतराज नहीं है।

कोलकाता पुलिस के अनुसार, डॉक्टर के आंख, मुंह और प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा था। उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाहिने हाथ, रिंग फिंगर और होठों पर भी चोटें थीं। गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई थी। ऐसा लगता है कि रेप के बाद गला घोंटकर हत्या की गई है। सुसाइड की कोई आशंका नहीं है। 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में PG सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी। घटना 8-9 अगस्त की रात की है। घटना के बाद मेडिकल स्टूडेंट्स, भाजपा, कांग्रेस और वाम दलों ने अस्पताल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने CBI जांच की मांग की है। कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत कुमार गोयल ने कहा कि मृतका का पोस्टमार्टम हो चुका है। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। जांच के लिए SIT का गठन किया है। हमने सभी तरह के सबूतों का विश्लेषण किया, जिसके आधार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.