ताजा खबर
मालिक का टाइटल ट्रैक राज करेगा मालिक हुआ रिलीज़!   ||    सरज़मीं का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    सलमान खान की पोस्ट में मचाई हलचल, क्या गलवान वैली का फर्स्ट लुक है   ||    अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की सगाई हुई   ||    रिद्धि कुमार का सपना: संजय लीला भंसाली की फिल्म में रेखा का किरदार निभाना चाहती हैं   ||    अब अहमदाबाद और अन्य छोटी सिटीज़ में भी मिल रही मोटी सैलरी, दिल्‍ली-मुंबई नहीं रहे युवाओं के पसंदीदा ज...   ||    एयर इंडिया पर मुआवजा कम देने का आरोप, परिजनों ने कहा- दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करा रही कंपनी   ||    डोटासरा में दिखा रावण जैसा अहंकार? मंत्री झाबर सिंह खर्रा का तीखा हमला   ||    कैसी है 1312336 फीट ऊंचाई पर स्पेस स्टेशन में शुभांशु शुक्ला की लाइफ? खुद एस्ट्रोनॉट ने बताया   ||    कोविड नहीं तो क्यों आ रहे हार्ट अटैक? अब जीनोम स्टडी तलाशेगी सच, जानें इसके बारे में सब कुछ   ||   

खड़गे को नहीं मिला G20 का न्योता, कांग्रेस नेता ने कहा, मोदी है तो मनु है, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, September 8, 2023

मुंबई, 8 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को 9 सितंबर को होने वाले G20 नेताओं के डिनर में नहीं बुलाये जाने को लेकर अब नया विवाद शुरू हो गया है। खड़गे को नहीं बुलाये जाने पर तमिलनाडु के कांग्रेस नेता मोहन कुमारमंगलम ने कहा कि मोदी हैं तो मनु हैं। खड़गे को इसलिए नहीं बुलाया, क्योंकि वे दलित हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को डिनर में ना बुलाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। विपक्ष की असहमति का सम्मान किया जाना चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोहन कुमारमंगलम ने ये भी कहा, पीएम नरेंद्र मोदी महर्षि मनु की विरासत थामे हुए हैं। ऐसे कई इवेंट्स हुए, जहां निचली जाति के नेताओं को नहीं बुलाया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अयोध्या के राम मंदिर के भूमिपूजन में आमंत्रित नहीं किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नई संसद के उद्घाटन में नहीं बुलाया गया। तो वहीं, राहुल गांधी यूरोप दौरे पर हैं। 8 सितंबर को उन्होंने ब्रसेल्स (बेल्जियम) में कहा- G20 की अध्यक्षता मिलना देश के लिए अच्छी बात है। सरकार ने G20 के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता नहीं दिया। इससे साबित होता है कि वो देश की 60% जनता का नेतृत्व करने वालों को महत्व नहीं देते हैं। यह सरकार की सोच को भी दर्शाता है। आपको बता दें, ये डिनर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.