ताजा खबर
चंदोला झील में अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र, हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर रोक से किया इनकार   ||    अहमदाबाद में 'ऑपरेशन क्लीन': मिनी बांग्लादेश पर AMC की अब तक की सबसे बड़ी बुलडोजर कार्रवाई   ||    भारत ने UN में उड़ाई पाकिस्तान की धज्जियां, कहा- आपके मंत्री ने स्वीकारा कि आतंकवाद को पैसा-प्रशिक्ष...   ||    POK में लॉन्चिंग पैड से बंकरों में पहुंचे आतंकी, भारत की जवाबी कार्रवाई से डरा पाकिस्तान   ||    Canada Elections: कनाडा में किस पार्टी की सरकार बनने के चांस, सर्वे में किसे मिल रही कितनी सीटें?   ||    चीन का पाकिस्तान के साथ होना क्यों हैरानी भरा नहीं, कैसे हैं दोनों के रिश्ते…   ||    पाकिस्तान PM किस बीमारी के चलते अस्पताल में दाखिल, हॉस्पिटल के गुप्त दस्तावेज से रिवील   ||    भारत के रुख से पाक पीएम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में एडमिट   ||    29 अप्रैल का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और जश्न के पल   ||    Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई   ||   

केजरीवाल ने अपने जन्मदिन पर सिसोदिया को किया याद, कहा वे झूठे केस में जेल में बंद हैं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 16, 2023

मुंबई, 16 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने जन्मदिन पर पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को याद किया। उन्होंने कहा, आज मेरा जन्मदिन है। कई लोग शुभकामनाएं भेज रहे हैं। सबका धन्यवाद। मैं मनीष को मिस कर रहा हूं। वे एक झूठे केस में जेल में बंद हैं। केजरीवाल ने कहा, चलिए आज हम सब शपथ लेते हैं कि भारत के सभी बच्चे को क्वॉलिटी एजुकेशन देने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव कोशिश करेंगे। इससे भारत को नंबर वन देश बनाने के हमारे सपने को साकार करने में मदद मिलेगी। इससे मनीष भी खुश होंगे।

अरविंद केंजरीवाल आज 55 साल के हो गए हैं। उनके बर्थडे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया ऐप एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर बधाई दी। PM ने लिखा, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी आयु और बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। इसके अलावा पंजाब के CM भगवंत मान, तमिलनाडु CM एमके स्टालिन, बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव सहित कई नेताओं ने भी केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। दरअसल, दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया छह महीने से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ ED और CBI अनियमितता के मामले की जांच कर रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.