ताजा खबर
जीते जी सोनम रघुवंशी का हुआ पिंडदान, पति की हत्या करने से आक्रोशित महिलाओं ने किया क्रिया-क्रम   ||    दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ 8 दिन तक होगी लगातार बारिश, येलो अलर्ट जारी   ||    सावधान! ज्वालामुखी फट सकता है भारत में, 3 देशों में भूकंप-सुनामी की चेतावनी, जानें समुद में कहां है ...   ||    8 दिन में 5 देशों के PM मोदी के दौरे के क्या हैं मायने? घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो के बाद आज पहुंचे अ...   ||    मिलते हैं दिव्य संकेत…होती है बच्चों की पहचान; क्या है गदेन फोद्रांग ट्रस्ट? दलाईलामा के चयन में जिस...   ||    मिसाइल-ड्रोन अटैक से दहला कीव, 7 घंटे चली रूस की एयर स्टाइक, जेलेंस्की ने ट्रंप को किया फोन   ||    ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ लागू होने के बाद क्या-क्या बदलेगा? ट्रंप ने ‘स्वतंत्रता दिवस’ पर बनाया कानून   ||    पीएम मोदी का अर्जेंटीना दौरा आज, राष्ट्रपति मिलेई के साथ कई क्षेत्रों को बढ़ावा देने पर चर्चा   ||    स्वदेशी दवाओं को मिलेगा नया बाजार, जानें क्या है भारत-त्रिनिदाद टोबैगो के बीच हुए 6 समझौते   ||    8 दिन में 5 देशों के PM मोदी के दौरे के क्या हैं मायने? घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो के बाद आज पहुंचे अ...   ||   

भारतीय सेना के बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने अमरनाथ गुफा तक पहुँचाया गाड़ियों का काफिला, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, November 6, 2023

मुंबई, 06 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारतीय सेना के बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने अमरनाथ गुफा तक गाड़ियों का काफिला पहुंचा दिया। यह पहला मौका है जब अमरनाथ गुफा तक गाड़ियां पहुंच सकी हैं। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पवित्र अमरनाथ गुफा तक सड़क को चौड़ा करने का काम पूरा कर लिया गया है। सीमावर्ती इलाकों की तरह अमरनाथ यात्रा ट्रैक की बहाली और सुधार की जिम्मेदारी भी BRO के पास है।

आपको बता दें, संगठन ने अमरनाथ की सड़क को संगम बेस कैंप से गुफा तक और बालटाल के माध्यम से संगम टॉप तक सड़क को चौड़ा कर दिया गया है, जिससे पैदल जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा का समय कम हो जाएगा। दक्षिण कश्मीर में श्री अमरनाथ गुफा समुद्र तल से लगभग 3 हजार 888 मीटर की ऊंचाई पर बनी है। यह हिंदुओं के पवित्र तीर्थस्थलों में से एक है। हर साल हजारों श्रद्धालु आषाढ़ से सावन माह तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा में शामिल होते हैं। इस साल यानी 2023 में लगभग 4.5 लाख से तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.