ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

भारत ने किया अग्नि-5 इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 20, 2025

मुंबई, 20 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत ने अपनी पहली इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण कर लिया है। ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से बुधवार को यह टेस्ट किया गया। यह मिसाइल अत्याधुनिक मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) तकनीक से लैस है, जिससे इसे एक साथ कई अलग-अलग टारगेट्स पर दागा जा सकता है। इसका पहला परीक्षण अप्रैल 2012 में हुआ था। अग्नि-5 की मारक क्षमता 5000 किलोमीटर तक है, जिसकी पहुंच पाकिस्तान, चीन और तुर्किये जैसे देशों तक है। यह मिसाइल 7500 किलोग्राम तक का बंकर बस्टर वॉरहेड ले जा सकती है और जमीन में 100 मीटर की गहराई तक जाकर दुश्मन के न्यूक्लियर सिस्टम, रडार, कंट्रोल सेंटर और हथियार स्टोरेज को तबाह करने की ताकत रखती है। इसकी रफ्तार 29,401 किलोमीटर प्रति घंटे है, यानी यह मैक 24 की स्पीड से उड़ती है, जो आवाज की गति से 24 गुना ज्यादा है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित अग्नि-5 भारत की पहली और एकमात्र इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है। इसमें कैनिस्टर-आधारित लॉन्चिंग सिस्टम है, जिससे इसे आसानी से कहीं भी ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है और देश के किसी भी हिस्से में तैनात किया जा सकता है। यह मिसाइल डेढ़ टन तक न्यूक्लियर हथियार अपने साथ ले जाने में सक्षम है। पारंपरिक मिसाइलों में जहां केवल एक वॉरहेड होता है, वहीं अग्नि-5 एक से ज्यादा वॉरहेड ले जा सकती है। MIRV तकनीक की वजह से यह मिसाइल एक साथ कई टारगेट्स को तबाह कर सकती है या फिर किसी एक टारगेट पर कई वॉरहेड दाग सकती है। इस क्षमता के चलते भारत की सामरिक ताकत और भी ज्यादा मजबूत हो गई है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.