ताजा खबर
अहमदाबाद में सड़क धंसने से ऑटो रिक्शा गिरा, चालक को गंभीर चोटें   ||    राजस्थान के पाली में तूफान ने मचाई तबाही, मालगाड़ी के कंटेनर उड़े   ||    Fact Check: इटली की पीएम Giorgia Meloni का पुराना वीडियो गलत दावे से वायरल, जानें क्या है सच   ||    Guru Gochar: गुरु की अतिचारी गति से इन 3 राशियों की बढ़ेंगी स्वास्थ्य समस्याएं, अभी से बरतें ये सावध...   ||    6 मई का इतिहास: ऐतिहासिक घटनाओं का अद्वितीय योगदान   ||    पेट्रोल-डीजल के रेट में गिरावट के आसार क्यों? कच्चे तेल के दामों से जगी उम्मीद   ||    Gold Price Today: दिल्ली-मुंबई में लुढ़का सोना-चांदी! जानें देश के बड़े शहरों में क्या है ताजा रेट?   ||    Public Holiday: 12 मई को बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंक! जानें आपके शहर में सार्वजनिक छुट्टी...   ||    ‘अब पंत को कहना चाहिए कि…’ LSG के कप्तान के खराब प्रदर्शन पर आरोन फिंच ने दी खास सलाह   ||    मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिखेगा नया नजारा, रोहित शर्मा को इस दिन मिलेगा बड़ा सम्मान   ||   

जम्मू-कश्मीर में हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 31, 2023

मुंबई, 31 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के वेलू क्रालपोरा में आतंकियों ने पुलिस हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। हेड कांस्टेबल को उसके घर पर गोली मारी गई। मारे गए हेड कांस्टेबल का नाम गुलाम मोहम्मद डार बताया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में तीन दिन में ये तीसरी आतंकी वारदात है। बीते दिन उत्तर प्रदेश के एक मजदूर की हत्या कर दी गई थी। श्रीनगर में इंस्पेक्टर को गोली मारी गई थी।

तो वहीं, बीते दिन, साउथ कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने उत्तर प्रदेश के एक मजदूर की हत्या कर दी थी। घटना नौपोरा इलाके की है। मजदूर की पहचान मुकेश कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने जानकारी दी कि मुकेश को आतंकियों ने गोली मारी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रीनगर के ईदगाह इलाके में एक आतंकी ने पुलिस इंस्पेक्टर मसरूर वानी को तीन गोलियां मारी थीं। गोलियां उनके पेट, गर्दन और आंख में लगीं। फिलहाल वे अस्पताल में भर्ती हैं। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन TRF ने ली थी। वानी पर हमला उस समय हुआ, जब वे कुछ लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। हमले के बाद से ईदगाह इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने ‘X’ पर की गई पोस्ट में लिखा कि पुलिस और आर्मी के एक जॉइंट ऑपरेशन में केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। इसमें एक आतंकी मारा गया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.