ताजा खबर
मिलते हैं दिव्य संकेत…होती है बच्चों की पहचान; क्या है गदेन फोद्रांग ट्रस्ट? दलाईलामा के चयन में जिस...   ||    मिसाइल-ड्रोन अटैक से दहला कीव, 7 घंटे चली रूस की एयर स्टाइक, जेलेंस्की ने ट्रंप को किया फोन   ||    ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ लागू होने के बाद क्या-क्या बदलेगा? ट्रंप ने ‘स्वतंत्रता दिवस’ पर बनाया कानून   ||    पीएम मोदी का अर्जेंटीना दौरा आज, राष्ट्रपति मिलेई के साथ कई क्षेत्रों को बढ़ावा देने पर चर्चा   ||    स्वदेशी दवाओं को मिलेगा नया बाजार, जानें क्या है भारत-त्रिनिदाद टोबैगो के बीच हुए 6 समझौते   ||    8 दिन में 5 देशों के PM मोदी के दौरे के क्या हैं मायने? घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो के बाद आज पहुंचे अ...   ||    क्या तबाह होने वाला है जापान, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच होने के कितने आसार?   ||    Fact Check: पीएम मोदी कर रहे निवेश योजना का प्रचार, प्रतिदिन होगा 1.25 लाख का मुनाफा? जानें क्या है ...   ||    5 जुलाई का इतिहास: भारत और विश्व के महत्वपूर्ण घटनाक्रम   ||    Neptune Planet: वरुण की वक्री चाल से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, 159 दिन में दूर होंगी सभी परेशानि...   ||   

चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 9, 2023

मुंबई, 09 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इन राज्यों में चुनावी प्रक्रिया 27 दिन चलेगी। सबसे पहले मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा।छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। फिर 23 नवंबर को राजस्थान और 30 नवंबर को तेलंगाना में वोट डाले जाएंगे। सभी 5 राज्यों में एक साथ 3 दिसंबर को रिजल्ट आएंगे। मध्यप्रदेश में अभी BJP सत्ता में है, तो राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। तेलंगाना में केसीआर की पार्टी बीआरएस की तो वहीं, मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है।

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इन राज्यों में कुल 16.14 करोड़ वोटर्स हैं। इनमें 8.2 करोड़ पुरुष, 7.8 करोड़ महिला वोटर्स हैं। इस बार 60.2 लाख नए वोटर्स पहली बार वोट डालेंगे। इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। 15.39 लाख वोटर ऐसे हैं, जो 18 साल पूरे करने जा रहे हैं और जिनकी एडवांस एप्लिकेशन प्राप्त हो चुकी हैं। आपको बता दें, 5 राज्यों की 679 विधानसभा सीटों के लिए 1.77 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जिनको 17734 मॉडल बूथ, 621 पोलिंग बूथों को दिव्यांग कर्मचारी मैनेज करेंगे। इनमे से 8192 पोलिंग बूथों पर महिलाएं कमान संभालेंगी। 1.01 लाख पोलिंग बूथ पर वेबकास्टिंग होगी। वहीं, आदिवासियों के स्पेशल बूथ होंगे। 2 किलोमीटर के अंदर पोलिंग बूथ होंगे। साथ ही, सी विजिल ऐप से चुनावी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। लोग ऐप के जरिए शिकायत कर सकेंगे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.