ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

सऊदी अरब में धूल भरी आंधी का कहर, रेत से ढक गया अल कासिम शहर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, May 5, 2025

मुंबई, 05 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सऊदी अरब के अल कासिम इलाके में धूल भरी आंधी ने पूरे शहर अपनी चपेट में ले लिया। इसकी वजह से पूरा आसमान धूल और रेत से ढक गया और विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम हो गई। यह तूफान इतना भयानक है कि 1500 से 2000 मीटर की ऊंचाई तक धूल की दीवार बन गई। सऊदी नेशनल मेट्रोलॉजिकल सेंटर लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर रखने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। इसके साथ ही जजान, असीर, अल बहा, मक्का, रियाद और अल कासिम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

आपको बता दें, साल 2018 में भारत के कई उत्तरी राज्यों को भीषण धूल भरी आंधी का सामना करना पड़ा था, जिसमें 120 से ज्यादा लोग मारे गए थे, जबकि सैकड़ों घायल हो गए थे। राजस्थान में तेज हवाओं की वजह से 8000 से ज्यादा बिजली के खंभे गिर गए थे और सैकड़ों पेड़ उखड़ गए थे, जिससे कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा घायल हो गए थे। वहीं उत्तर प्रदेश में 73 लोगों की मौत हुई थी। सबसे ज्यादा 43 लोगों की मौत आगरा में हुई थी। जबकि उत्तराखंड में चार लोगों की मौत हो हुई थी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.