ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

सिंगर जुबीन गर्ग की मौत मामले में DSP संदीपन गर्ग गिरफ्तार, साजिश के कई नए खुलासे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 8, 2025

मुंबई, 08 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में बुधवार को राज्य के DSP और सिंगर के चचेरे भाई संदीपन गर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वे हादसे के वक्त सिंगापुर में जुबीन के साथ मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, उनसे पिछले कई दिनों से पूछताछ चल रही थी। अब उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश और लापरवाही से मौत का कारण बनने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। यह जुबीन की मौत के मामले में पांचवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत, सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और उनके दो बैंड सदस्यों—शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृत प्रभा महंत को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जुबीन का निधन 19 सितंबर को सिंगापुर में हुआ था, जहां वे नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में शामिल होने पहुंचे थे। वहां वाटर एडवेंचर एक्टिविटी के दौरान एक हादसे में उनकी जान चली गई थी।

हालांकि 4 अक्टूबर को गिरफ्तार बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने चौंकाने वाला दावा किया था कि सिंगर की मौत एक साजिश थी। उसने आरोप लगाया कि जुबीन को उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और आयोजक श्यामकानु महंत ने जहर दिया था और सिंगापुर को इसलिए चुना गया ताकि इसे हादसा दिखाया जा सके। गोस्वामी ने बताया कि घटना वाले दिन वे सभी एक याट पर थे, जिसे शर्मा खतरनाक तरीके से चला रहे थे। जुबीन जब डूबने लगे तो शर्मा ने “जाने दो” कहते हुए मदद नहीं की। उसने कहा कि जुबीन एक एक्सपर्ट स्विमर थे, इसलिए उनकी मौत डूबने से नहीं हो सकती।

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अब तक इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ 60 से ज्यादा FIR दर्ज की हैं। स्पेशल DGP गुप्ता ने बताया कि सिंगापुर में हुए पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट परिवार को प्रोटोकॉल के तहत दी जाएगी और दिल्ली की फोरेंसिक लैब में भेजे गए विसरा सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। इसी रिपोर्ट से असली मौत की वजह सामने आएगी। SIT सूत्रों के अनुसार, जांच में कुछ वीडियो भी मिले हैं जिनमें आरोपी घटना के वक्त जुबीन के बहुत करीब दिख रहे हैं। जुबीन गर्ग असम के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक थे। 18 नवंबर 1972 को तिनसुकिया जिले में जन्मे जुबीन ने असमिया, हिंदी, बंगाली और अंग्रेजी सहित 40 भाषाओं में करीब 38 हजार से ज्यादा गाने गाए थे। वे असम के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले सिंगर माने जाते थे और संगीतकार, गीतकार, एक्टर और निर्देशक के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके थे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.