ताजा खबर
सिंगापुर में भारतीय नर्स को क्यों मिली दो कोड़े मारने की सजा? पढ़ें क्या हैं आरोप   ||    'आजाद वेनेजुएला में पीएम मोदी की मेजबानी के लिए तैयार हूं'; नोबेल विजेता मचाडो ने और क्या कहा?   ||    अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील पर बनेगी बात? दक्षिण कोरिया में होगी चिनफिंग और ट्रंप की मुलाकात   ||    US-Colombia Tension: ‘गुस्तावो पेट्रो एक ड्रग तस्कर’… कोलंबिया के राष्ट्रपति पर क्यों भड़के डोनाल्ड ...   ||    महाराष्ट्र की महिला डॉक्टर पर किस सांसद ने बनाया था दबाव? सुसाइड नोट में दो PA का भी नाम   ||    Khesari Lal Yadav: 200 लीटर दूध, 5 लाख के सिक्के, खेसारी लाल यादव का ‘नायक’ के जैसे हुआ अभिषेक   ||    दिल्ली-NCR में कब बरसेंगे बादल? 264 AQI के साथ स्मॉग बना दमघोंटू, पढ़ें मौसम को लेकर IMD का अपडेट   ||    Bihar Election 2025: ‘उनके लिए मुस्लिम समुदाय सिर्फ वोट बैंक है’, चिराग पासवान ने साधा RJD पर साधा न...   ||    फैक्ट चेक: पुलिस टॉर्चर के इस ‘लीक्ड’ वीडियो की ये है सच्चाई   ||    इंदौर में आस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़, बाइक सवाल मनचलों के पीछे पड़ी पुलिस, मचा हंगा...   ||   

कोलकाता रेप-मर्डर केस में CM आवास पर मिलने पहुंचे डॉक्टर्स, मीटिंग की लाइव स्ट्रीमिंग पर अड़े, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 14, 2024

मुंबई, 14 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कोलकाता के आरजी कर कॉलेज और हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले पर प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर आज शाम 6:30 बजे CM आवास पहुंचे। वे मीटिंग की लाइव स्ट्रीमिंग पर अड़े हुए हैं। इस पर CM ममता बनर्जी ने कहा कि चर्चा की बातें रिकॉर्ड की जाएंगी, लेकिन लाइव स्ट्रीमिंग नहीं की जा सकती। क्योंकि मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों को ममता लगातार समझाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आपकी सभी मांगें मानना ​​संभव नहीं है। सीएम और डॉक्टरों के बीच पांच घंटे में यह दूसरी मुलाकात है। ममता स्वास्थ्य भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों से खुद मिलने पहुंचीं थी। डॉक्टर्स 10 सितंबर से यहां प्रदर्शन पर बैठे हैं। ममता ने डॉक्टरों से कहा, 'मेरा पद नहीं, लोगों का पद बड़ा है। मैं मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि आपकी दीदी बनकर आपसे मिलने आई हूं।'

ममता ने आगे कहा, आप काम पर लौटिए, मैं मांगों पर विचार करूंगी। CBI से कहूंगी कि दोषियों को फांसी दी जाए। मैं आपके प्रदर्शन को सलाम करती हूं। आपके साथ अन्याय नहीं होने दूंगी। यह मेरी तरफ से बातचीत की आखिरी कोशिश है। आपके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी, क्योंकि मैं लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने में विश्वास नहीं करती। ममता ने राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों की रोगी कल्याण समितियों को भंग करने की भी घोषणा की। आपको बता दें, ममता अब तक तीन बार डॉक्टरों से बैठकर बातचीत की पहल कर चुकी हैं। डॉक्टरों ने उनके तीनों प्रस्तावों को खारिज कर दिया था। उनकी 5 मांगें हैं। उन्होंने सरकार से बातचीत के लिए 4 शर्तें भी रखी हैं। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप-मर्डर केस को लेकर जूनियर डॉक्टर्स 36 दिनों से हड़ताल पर हैं। साथ ही, ट्रेनी डॉक्टर की मां ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री और आंदोलनकारी डॉक्टरों के बीच बातचीत से नतीजे निकलेंगे। उन्होंने कहा, केवल यह कहने के बजाय कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसे दंडित किया जाएगा, सिर्फ यह कहने से बात नहीं बनेगी। ममता को डॉक्टरों की मांगों को पूरा करना होगा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.