ताजा खबर
अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||    फैक्ट चेक: राजस्थान के अंता उपचुनाव में नरेश मीणा की मदद के लिए व्यवसायी ने भेजीं 1000 कारें? नहीं, ...   ||    मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, समुद्र में नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत और 5 लापता   ||   

भारत-चीन के बीच जल्द शुरू हो सकती है सीधी उड़ान सेवा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 12, 2025

मुंबई, 12 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत और चीन के बीच अगले महीने की शुरुआत में सीधी फ्लाइट सेवा फिर से शुरू हो सकती है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसे दोनों देशों के संबंधों में सुधार का संकेत माना जा रहा है। भारत सरकार ने एयर इंडिया और इंडिगो जैसी कंपनियों को चीन के लिए उड़ानें शुरू करने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। कोरोना महामारी के दौरान यह सेवा बंद हो गई थी और जून 2020 में गलवान घाटी में हुए संघर्ष के बाद दोनों देशों के रिश्ते और बिगड़ गए थे। महामारी से पहले दोनों देशों के बीच हर महीने 539 सीधी उड़ानें होती थीं, जिनमें 1.25 लाख से अधिक सीटों की क्षमता थी। इसमें एयर इंडिया, चाइना साउदर्न एयरलाइंस और चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस जैसी कंपनियां शामिल थीं। सेवा निलंबित होने के बाद यात्री बांग्लादेश, हांगकांग, थाईलैंड और सिंगापुर जैसे कनेक्टिंग हब के जरिए यात्रा करते थे, जिससे यात्रा महंगी पड़ जाती थी। जनवरी से अक्टूबर 2024 के बीच भारत-चीन के बीच यात्रा करने वालों की संख्या 4.6 लाख रही, जबकि 2019 की इसी अवधि में यह आंकड़ा 10 लाख था। इस दौरान वाया हांगकांग 1.73 लाख, वाया सिंगापुर 98 हजार, वाया थाईलैंड 93 हजार और वाया बांग्लादेश 30 हजार यात्राएं दर्ज की गईं।

गलवान झड़प के बाद रिश्तों में काफी तनाव आ गया था। 15 जून 2020 को चीन ने ईस्टर्न लद्दाख में सैनिक जमा किए थे, जिसके बाद घुसपैठ की घटनाएं हुईं और वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गोलियां भी चलीं। इसी दौरान गलवान घाटी में हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए, जबकि भारत की जवाबी कार्रवाई में 40 चीनी सैनिक मारे गए थे। इसके बाद भारत ने चीनी निवेश पर पाबंदियां लगाईं, आयात पर कड़ी निगरानी रखी और सीधी उड़ानें रोक दीं। पिछले साल अक्टूबर में रूस के कजान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पांच साल बाद हुई मुलाकात के बाद रिश्तों में सुधार की शुरुआत हुई। दोनों नेताओं ने संबंध बेहतर बनाने पर सहमति जताई, जिसके बाद डेमचोक और देपसांग जैसे विवादित इलाकों से सेनाओं की वापसी, कैलाश मानसरोवर यात्रा की अनुमति और अब सीधी फ्लाइट सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया। भारत ने 24 जुलाई से चीनी पर्यटकों को वीजा जारी करना भी शुरू कर दिया है, जो गलवान घटना के बाद रोक दिया गया था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.