ताजा खबर
मालिक का टाइटल ट्रैक राज करेगा मालिक हुआ रिलीज़!   ||    सरज़मीं का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    सलमान खान की पोस्ट में मचाई हलचल, क्या गलवान वैली का फर्स्ट लुक है   ||    अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की सगाई हुई   ||    रिद्धि कुमार का सपना: संजय लीला भंसाली की फिल्म में रेखा का किरदार निभाना चाहती हैं   ||    अब अहमदाबाद और अन्य छोटी सिटीज़ में भी मिल रही मोटी सैलरी, दिल्‍ली-मुंबई नहीं रहे युवाओं के पसंदीदा ज...   ||    एयर इंडिया पर मुआवजा कम देने का आरोप, परिजनों ने कहा- दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करा रही कंपनी   ||    डोटासरा में दिखा रावण जैसा अहंकार? मंत्री झाबर सिंह खर्रा का तीखा हमला   ||    कैसी है 1312336 फीट ऊंचाई पर स्पेस स्टेशन में शुभांशु शुक्ला की लाइफ? खुद एस्ट्रोनॉट ने बताया   ||    कोविड नहीं तो क्यों आ रहे हार्ट अटैक? अब जीनोम स्टडी तलाशेगी सच, जानें इसके बारे में सब कुछ   ||   

पश्चिम बंगाल में डेंगू बना राजनीति का मुद्दा, TMC नेता बोले विपक्षी दल कर रहे घटिया राजनीति, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 26, 2023

मुंबई, 26 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पश्चिम बंगाल में डेंगू के बढ़ते मामलों पर राजनीति शुरू हो गई है। एक ओर टीएमसी तो वही दूसरी ओर अन्य राजनैतिक दल शामिल है। हाल ही में, डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुभेंदु अधिकारी और भाजपा के विधायकों ने स्वास्थ्य भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों को दिखावा बताया है। जिसके बाद, TMC के कुणाल घोष ने शुभेंदु अधिकारी पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया है। मीडिया से बात करते हुए टीएमसी नेता कुणाल घोष ने शुभेंदु अधिकारी द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने सभी पार्टियों को कटघरे में ले लिया।

सर्वप्रथम, भाजपा पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, शुभेंदु अधिकारी केवल घटिया राजनीति के अलावा और कुछ नहीं कर रहे हैं। भाजपा केवल प्रचार में रूची रखती है। फिर उन्होंने कांग्रेस को लेकर कहा, अधीर रंजन चौधरी और राज्य कांग्रेस को इंडिया गठबंधन की लाइन बरकरार रखनी चाहिए। वह दोहरी नीति का खेल खेल रहे हैं। इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं को इस समस्या पर विचार करना चाहिए। हमारी नेता ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेता से इस मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं। कुणाल घोष ने बंगाल के सभी विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस सीपीआई(एम) गठबंधन भाजपा के साथ मिलकर राज्य में टीएमसी को परेशान कर रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.