ताजा खबर
बिहार की लीची के लिए रेलवे की बड़ी पहल, 2100 टन लीची अब देशभर समेत अहमदाबाद पहुंचेगी ताजा   ||    अहमदाबाद में छठ घाट के पास मिली हत्या की लाश, आरोपी हितेश संघवी गिरफ्तार   ||    अहमदाबाद में सड़क धंसने से ऑटो रिक्शा गिरा, चालक को गंभीर चोटें   ||    राजस्थान के पाली में तूफान ने मचाई तबाही, मालगाड़ी के कंटेनर उड़े   ||    Fact Check: इटली की पीएम Giorgia Meloni का पुराना वीडियो गलत दावे से वायरल, जानें क्या है सच   ||    Guru Gochar: गुरु की अतिचारी गति से इन 3 राशियों की बढ़ेंगी स्वास्थ्य समस्याएं, अभी से बरतें ये सावध...   ||    6 मई का इतिहास: ऐतिहासिक घटनाओं का अद्वितीय योगदान   ||    पेट्रोल-डीजल के रेट में गिरावट के आसार क्यों? कच्चे तेल के दामों से जगी उम्मीद   ||    Gold Price Today: दिल्ली-मुंबई में लुढ़का सोना-चांदी! जानें देश के बड़े शहरों में क्या है ताजा रेट?   ||    Public Holiday: 12 मई को बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंक! जानें आपके शहर में सार्वजनिक छुट्टी...   ||   

दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को बेवजह आधे घंटे लॉकअप में रखा, हाईकोर्ट ने कहा 50 हजार मुआवजा दें, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, October 6, 2023

मुंबई, 06 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस से पीड़ित एक शख्स को 50 हजार रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। दिल्ली पुलिस ने उसे बिना वजह आधे घंटे तक हिरासत में रखा था। जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिया कि मुआवजा बदरपुर थाने के उन दोनों सब इंस्पेक्टरों की सैलरी से वसूला जाए, जो पीड़ित व्यक्ति को लाए थे और लॉकअप में रखा था। जस्टिस प्रसाद ने कहा कि इसका मकसद अधिकारियों को एक सार्थक संदेश देना है कि पुलिस अधिकारी खुद कानून नहीं बन सकते। दरअसल, पिछले साल सितंबर में दिल्ली के बदरपुर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत मिली थी, जिसमें कहा गया था कि महिला को सब्जी वाले ने चाकू मार दिया है। शिकायत मिलने पर सब इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचा। वहां उसे एक महिला और याचिकाकर्ता मिले। पुलिस उसे थाने ले आई और रात 11:01 बजे हवालात में डाल दिया। इसके बाद रात 11:24 बजे रिहा कर दिया। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्हें बिना किसी गिरफ्तारी, FIR के हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद पीड़ित शख्स ने याचिका लगाई थी। उसे पिछले साल सितंबर में दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से लॉकअप में कैद किया था।

कोर्ट ने कहा पीड़ित को लॉकअप में जितना समय गुजारना पड़ा, वह उसका उत्पीड़न है। उन पुलिस अधिकारियों को दोषमुक्त नहीं कर सकते, जिन्होंने कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना पीड़ित को लॉकअप में डाला। इस मामले में सिर्फ पुलिस अधिकारियों की आलोचना करने से ऐसी घटनाएं नहीं रुकेंगी। आलोचना ऐसी होनी चाहिए, जिससे बाकी अधिकारी भविष्य में ऐसी हरकतें करने से बचें। साथ ही, जस्टिस प्रसाद ने कहा कि यह अदालत इस बात से बहुत परेशान है कि याचिकाकर्ता को गिरफ्तार भी नहीं किया गया। उसे बस मौके से उठाकर पुलिस स्टेशन लाया गया। बिना किसी कारण लॉकअप में डाल दिया गया। जिस तरह से पुलिस अधिकारियों ने एक नागरिक के संवैधानिक और मौलिक अधिकारों की धज्जियां उड़ाते हुए मनमानी की है, वह भयावह है। अदालत इस बात से परेशान है कि पुलिस अधिकारी नागरिकों के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे है, जैसे वे कानून से ऊपर हों।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.