ताजा खबर
अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||    फैक्ट चेक: राजस्थान के अंता उपचुनाव में नरेश मीणा की मदद के लिए व्यवसायी ने भेजीं 1000 कारें? नहीं, ...   ||    मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, समुद्र में नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत और 5 लापता   ||   

दिल्ली सरकार केजरीवाल के पूर्व सीएम हाउस को स्टेट गेस्ट हाउस में बदलने की तैयारी में, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 4, 2025

मुंबई, 04 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली सरकार राजधानी के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास को स्टेट गेस्ट हाउस में तब्दील करने की योजना बना रही है। 6, फ्लैग रोड स्थित यह बंगला लंबे समय तक सुर्खियों में रहा था, क्योंकि इसके रेनोवेशन पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का आरोप लगा था। अब प्रस्तावित बदलाव के तहत यहां पार्किंग एरिया, कैफेटेरिया, वेटिंग हॉल और मीटिंग रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अधिकारियों के मुताबिक, अन्य गेस्ट हाउस की तरह इसमें भी अधिकारी और मंत्री ठहर सकेंगे और निर्धारित किराया अदा करेंगे।

योजना के अनुसार, इस गेस्ट हाउस में पारंपरिक भोजन की सुविधा भी होगी, जिसका लाभ आम नागरिक भी उठा सकेंगे। अभी इस प्रोजेक्ट को अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। फिलहाल बंगले की देखरेख के लिए 10 कर्मचारी तैनात हैं, जो साफ-सफाई और अन्य जिम्मेदारियों का ध्यान रखते हैं। अरविंद केजरीवाल 2015 से 2024 तक अपने परिवार के साथ इसी बंगले में रहते थे। उस दौरान हुए खर्च को लेकर भाजपा ने सवाल उठाए थे और इसे 'शीशमहल' नाम दिया था, जिसे दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा ने बड़ा मुद्दा बनाया था।

इस मामले में अब भी जांच जारी है। 2022 में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश पर विजिलेंस विभाग ने इस रेनोवेशन खर्च की जांच शुरू की थी। इसके बाद यह मामला सीबीआई तक पहुंचा और फिलहाल जांच जारी है। शिकायत भाजपा विधायक और उस समय विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने की थी। 26 जनवरी 2025 को भाजपा ने इस बंगले का दूसरा वीडियो जारी किया था, जिसमें घर के अंदर मौजूद लक्ज़री सुविधाओं को दिखाया गया। भाजपा ने वीडियो साझा करते हुए इसे केजरीवाल की ऐशो-आराम भरी जिंदगी का प्रतीक बताया। पार्टी के मुताबिक, इस घर में 4 से 5.6 करोड़ की लागत वाले बॉडी सेंसर और रिमोट से चलने वाले 80 पर्दे लगे थे। इसके अलावा 64 लाख रुपये के 16 टीवी, 10 से 12 लाख रुपये की टॉयलेट सीट और 36 लाख रुपये के सजावटी खंभे लगाए गए थे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.