ताजा खबर
दिल्ली में क्यों नहीं हो पाई आर्टिफिशियल बारिश? IIT कानपुर के निदेशक ने दिया जवाब   ||    जापान में राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर अलापा युद्ध रोकने का अलाप, 7 नए विमानों के गिरने का किया दावा   ||    यूपी में गन्ना किसानों के लिए बड़ा ऐलान, सीएम योगी का बढ़ाए गन्ना के दाम, लाखों किसानों को मिलेगा फा...   ||    'मरते ही मिलेगी जन्नत...', मसूद अजहर क्यों बना रहा जैश की महिला जिहाद ब्रिगेड? रिकॉर्डिंग में खुलासा   ||    कर्ज माफी को लेकर नागपुर की सड़कों पर उतरे किसान, लंबा जाम लगा; ट्रेनें रोकने की धमकी   ||    आंध्र प्रदेश में 100 किमी की रफ्तार से टकराया 'मोंथा', एक की मौत; कई ट्रेनें रद   ||    पाक को रास नहीं आ रहा भारत-अफगानिस्तान का दोस्ताना, ख्वाजा आसिफ बोले- दिल्ली के हाथ में काबुल की डोर...   ||    'मोदी सबसे अच्छे दिखने वाले इंसान', प्रधानमंत्री के मुरीद हुए ट्रंप; ट्रेड डील पर क्या कहा?   ||    फैक्ट चेक: बिहार में बीजेपी प्रत्याशी को जनता ने पहनाई जूते की माला? ये है असल कहानी   ||    अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में लगा 10% का अपर सर्किट, सीधे 100 रुपये बढ़ा भाव, इस खुशखबरी के बाद आ...   ||   

बालासोर ट्रेन हादसे के 28 लावारिस शवों का हुआ अंतिम संस्कार, तीन शवों को तीन महिलाओं ने दी मुखाग्नि, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 11, 2023

मुंबई, 11 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे के 28 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। भरतपुर शवागार में बीती शाम से शुरू हुई प्रक्रिया सुबह पूरी हो गई। इस दौरान CBI के अधिकारी भी मौजूद रहे। AIIMS भुवनेश्वर ने नगर निगम को सभी डेड बॉडी डिस्पोज करने की जिम्मेदारी दी थी। BMC की मेयर सुलोचना दास ने बताया, ये शव पिछले चार महीने से डीप फ्रीजर में रखे-रखे बर्फ में तब्दील हो गए थे। पहचान करना मुश्किल था कि शव महिला का है या पुरुष का। शवों को मुखाग्नि देने और बाद में फूल चुनने के लिए एक NGO की मदद ली गई।

पहले तीन शवों को तीन महिलाओं ने मुखाग्नि दी। मधुमिता प्रुस्टी (37), स्मिता मोहंती (53) और स्वागतिका राव (34) ने बताया, ये शव पुरुषों के थे या महिलाओं के, इनका धर्म या जाति क्या था हम नहीं जानते। वे इंसान थे और इसी नाते हमने उन्हें सम्मान के साथ विदा किया। हो सकता है ये लोग पूर्वजन्म में हमारे संबंधी रहे हों।
आपको बता दें, बालासोर में 2 जून को 3 ट्रेनों की टक्कर में 297 लोगों की मौत हुई थी। इसमें 269 शवों को उनके घरवाले ले गए। कई लोगों की पहचान DNA टेस्ट के आधार पर की गई। हालांकि, जून से 28 शव AIIMS में ही रखे हुए थे। इन शवों को पारादीप पोर्ट ट्रस्ट से खरीदे गए 5 डीप फ्रीजर कंटेनरों में रखा गया था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.