ताजा खबर
अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||    भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए दिल्ली से अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन, 19 कोच के साथ आज रात रव...   ||    अहमदाबाद में बनेगा 128 करोड़ का भव्य लोटस पार्क, दिल्ली के लोटस टेम्पल से भी होगा खास   ||    गुजरात में 37 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, शमशेर सिंह बने अहमदाबाद में नागरिक सुरक्षा निदेशक   ||    आईसीयू में बुजुर्ग मरीज ने डॉक्टर से पूछ लिया शादी का सवाल, वीडियो हुआ वायरल   ||    अहमदाबाद के SVP अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू   ||    जेद्दा से 200 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, इंडिगो की राहत उड़ान अहमदाबाद पहुंची   ||    अहमदाबाद में 550 करोड़ का क्रिकेट सट्टा-हवाला घोटाला, रैपिडो ड्राइवर का खाता बना मनी रूट   ||    अहमदाबाद के चिलोडा में 12वीं के छात्र की फांसी से मौत, जांच जारी   ||   

राहुल गांधी के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, पूर्व विधायक ने पटककर मारा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, April 7, 2025

मुंबई, 07 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बिहार प्रदेश कार्यालय में सोमवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। पटना के सदाकत आश्रम में राहुल गांधी जिला अध्यक्षों और नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक कर रहे थे। उसी दौरान बाहर कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं के बीच तू-तू-मैं-मैं हो गई। इससे नाराज पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह बैठक के बीच से बाहर निकल गए। उनके पीछे उनका समर्थक रवि रंजन जा रहा था, तभी यूथ कांग्रेस से जुड़ा असद और पूर्व विधायक टुन्ना चोर-चोर के नारे लगाने लगे। रवि रंजन ने जब विरोध किया तो उसको दौड़ा दिया। टुन्ना ने उसे पटक दिया और लात-घूंसे से पीटने लगे। बीच में अखिलेश सिंह ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। बाहर हंगामा होता देख राहुल गांधी ने अपनी बैठक को 20 मिनट में ही खत्म कर दिया और एयरपोर्ट के लिए निकल गए। मारपीट के बाद कार्यकर्ता रवि रंजन ने आरोप लगाया, 'मैं भूमिहार हूं और वो राजपूत है, इसलिए मुझे मारा गया। पार्टी में साजिश की जा रही है। हमारे नेता के रहते गुंडागर्दी का विरोध करते रहेंगे।'

राहुल गांधी ने मीटिंग में कार्यकर्ताओं से कहा, अगर चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना है तो सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती से तैयारी करनी होगी। सभी जाति और धर्म के लोगों के साथ समन्वय बनाकर चलना है। प्रदेश के हर घटना पर कांग्रेस को मुद्दा बनाकर प्रदर्शन करना है। बूथ लेवल पर एक्टिव रहना होगा। जो लोग काम नहीं करेंगे, उनकी पार्टी में कोई जगह नहीं होगी। वहीं, इसके पहले राहुल SKM के कार्यक्रम में मौजूद थे। 'नमक सत्याग्रह आंदोलन की 95वीं वर्षगांठ' पर यह कार्यक्रम पटना के SKM में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में नमक सत्याग्रह, नोनिया समाज और अमर शहीद बुद्धु नोनिया के योगदान के साथ ही शहीद प्रजापति रामचंद्र जी विद्यार्थी का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और वर्तमान में अति पिछड़ा समाज की दशा और भारतीय संविधान पर बात हो रही है। इसमें सामाजिक परिवर्तन में जगजीवन राम के योगदान पर भी चर्चा होगी। इस कार्यक्रम का मकसद अति पिछड़ा और दलित को साधना है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.