ताजा खबर
ZEE5 की नई सीरीज़ 'थोड़े दूर थोड़े पास' में डिजिटल युग के रिश्तों की झलक   ||    करण जौहर ने 'ए दिल है मुश्किल' की यादों को किया शेयर!   ||    'द फैमिली मैन' का तीसरा सीजन जल्द ही प्राइम वीडियो पर होगा रिलीज   ||    अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' की नई रिलीज़ डेट का ऐलान   ||    नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ 'दिल्ली क्राइम' का तीसरा सीज़न 13 नवंबर को प्रीमियर होगा   ||    Shreyas Iyer suffers Injury: श्रेयस की 'तिल्ली' में लगी चोट कितनी खतरनाक? फैन्स का एक ही सवाल... मैद...   ||    'चापलूसी में आपको ही मिलेगा गोल्ड मेडल', पूर्व पाक राजदूत ने शहबाज शरीफ को सुनाया; थरूर ने भी लिए मज...   ||    'डंकी रूट' से ऑस्ट्रेलिया जाने को निकली फैमिली तेहरान में बनी बंधक, ₹2 करोड़ फिरौती मांगी, अमित शाह ...   ||    क्लाउड सीडिंग के लिए कानपुर से एयरक्राफ्ट ने भरी उड़ान, मेरठ के रास्ते पहुंचेगा दिल्ली   ||    प्रशांत किशोर भले ही अल्लाह का हवाला दें, लेकिन मुस्लिम समुदाय उन्हें क्यों सपोर्ट करे?   ||   

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, April 28, 2024

मुंबई, 28 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चिट्‌ठी लिखी। उन्होंने 4 पेज की चिट्‌ठी में लिखा, दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ है, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के आधार पर बनी थी। इसके बावजूद पार्टी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने का फैसला किया। सूत्रों के मुताबिक, लवली का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। जल्द ही नए अध्यक्ष की घोषणा होगी। कांग्रेस ने बीते साल लवली को अध्यक्ष बनाया था।

आपको बता दे, लवली के इस्तीफे के बाद ओखला से कांग्रेस के दो बार के विधायक रह चुके आसिफ मोहम्मद खान ने कहा, पार्टी में मतभेद हो सकते हैं। अगर लवली निराश थे, इस्तीफा देना चाहते थे तो वे चुपचाप मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा सौंप देते। जिस तरह के कारणों का जिक्र उन्होंने खड़गे को भेजी चिट्‌ठी में किया है, अगर उनकी मंशा खराब नहीं होती तो वे चुपचाप अपना इस्तीफा दे देते। एक तरह से उन्होंने जो पत्र खुले तौर पर मीडिया को जारी किया है, वह सीधे तौर पर बीजेपी को फायदा पहुंचा रहा है। मैं इतना कह सकता हूं कि भाजपा एक-दो दिन में हर्ष मल्होत्रा की जगह लवली को पूर्वी दिल्ली से अपना उम्मीदवार घोषित कर देगी। आसिफ मोहम्मद के इस बयान के बाद लवली समर्थकों ने मीडिया के सामने उनके साथ धक्का-मुक्की की। वहीं लवली ने कहा कि वे कांग्रेस में ही हैं, किसी और पार्टी में नहीं जा रहे।

वहीं, कांग्रेस नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शिला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने कहा, अरविंदर सिंह लवली की यह एक व्यक्तिगत पीड़ा है। उनकी पीड़ा है कि दिल्ली में हम अपनी पुरानी साख को लाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस का अध्यक्ष बनना कांटों का ताज है। इसके बावजूद पिछले 6-8 महीने में उन्होंने मेहनत करके पार्टी खड़ी की। लवली के इस्तीफे पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा, कांग्रेस में सब ठीक-ठाक नहीं है। कांग्रेस में एक परिवार ही सब कुछ चलाना चाहता है, जिससे जमीनी नेता परेशान हैं। कल तक कांग्रेस जिन लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाती थी आज वे उन्हीं लोगों के साथ समझौता करके चुनाव लड़ रहे हैं। ये कैसे संभव है? लोगों को घुटन हो रही है इसलिए वे इस्तीफा दे रहे हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.