ताजा खबर
सिंगापुर में भारतीय नर्स को क्यों मिली दो कोड़े मारने की सजा? पढ़ें क्या हैं आरोप   ||    'आजाद वेनेजुएला में पीएम मोदी की मेजबानी के लिए तैयार हूं'; नोबेल विजेता मचाडो ने और क्या कहा?   ||    अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील पर बनेगी बात? दक्षिण कोरिया में होगी चिनफिंग और ट्रंप की मुलाकात   ||    US-Colombia Tension: ‘गुस्तावो पेट्रो एक ड्रग तस्कर’… कोलंबिया के राष्ट्रपति पर क्यों भड़के डोनाल्ड ...   ||    महाराष्ट्र की महिला डॉक्टर पर किस सांसद ने बनाया था दबाव? सुसाइड नोट में दो PA का भी नाम   ||    Khesari Lal Yadav: 200 लीटर दूध, 5 लाख के सिक्के, खेसारी लाल यादव का ‘नायक’ के जैसे हुआ अभिषेक   ||    दिल्ली-NCR में कब बरसेंगे बादल? 264 AQI के साथ स्मॉग बना दमघोंटू, पढ़ें मौसम को लेकर IMD का अपडेट   ||    Bihar Election 2025: ‘उनके लिए मुस्लिम समुदाय सिर्फ वोट बैंक है’, चिराग पासवान ने साधा RJD पर साधा न...   ||    फैक्ट चेक: पुलिस टॉर्चर के इस ‘लीक्ड’ वीडियो की ये है सच्चाई   ||    इंदौर में आस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़, बाइक सवाल मनचलों के पीछे पड़ी पुलिस, मचा हंगा...   ||   

कांग्रेस ने हरियाणा के चुनाव नतीजों में मतगणना के दौरान गड़बड़ी की दी शिकायत, कहा EVM हुई हैक, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 9, 2024

मुंबई, 09 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस ने हरियाणा के चुनाव नतीजों में मतगणना के दौरान गड़बड़ी की शिकायत दी है। इस मामले में कांग्रेस नेताओं का डेलिगेशन दिल्ली में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिला। उन्होंने कहा कि यहां इस्तेमाल EVM हैक की गई। जिससे 20 सीटों के नतीजों में हेराफेरी की गई। कांग्रेस ने पानीपत के काउंटिंग सेंटर का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां शहरी सीट पर जिन EVM की बैटरी 90% चार्ज थी, उनमें से निकले 70% वोट भाजपा के पक्ष वाले थे। जिन EVM की बैटरी 40-50% चार्ज थी, उनमें कांग्रेस को लीड मिली। चुनाव आयोग ऐसी EVM को सील कर उनकी जांच करे। 8 अक्टूबर को हुई मतगणना में भाजपा को 48, कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत मिली। इसके अलावा इनेलो को 2 और 3 पर निर्दलीय जीते थे। तीनों निर्दलीय विधायकों ने आज बुधवार को BJP को समर्थन दे दिया।

तो वहीं, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि हमारे पास 20 शिकायतें आईं। जिनमें 7 लिखित हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन कुछ खास EVM थीं, जिनकी बैटरी 99% चार्ज दिखा रही थी। इनसे BJP को ज्यादा वोट मिले। मतगणना के बाद बैटरी इतनी चार्ज नहीं रह सकती। हमारे संदेह का यह सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि बाकी जो सामान्य EVM थी, उनकी बैटरी 60 से 70% थी। उसमें BJP नहीं जीत रही थी। इस बारे में हमने आयोग को बता दिया है। हमने कहा है कि जिन मशीनों की शिकायत की गई है, उन्हें जांच पूरी होने तक सील किया जाए। आयोग ने हमें जांच का भरोसा दिया है। उदयभान ने इस दौरान कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी के बयान का भी जिक्र किया। CM ने मतगणना से पहले चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि उन्होंने सारी व्यवस्थाएं कर रखी हैं। भाजपा पूरी बहुमत की सरकार बनाएगी। किसी से सपोर्ट लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। उदयभान ने कहा ये इलेक्शन कमीशन की साख का सवाल है। हमने कई विधानसभा में वीवीपैट की पर्चियों का मिलान करने की मांग की लेकिन रिटर्निंग अफसर ने इसे ठुकरा दिया। हम चाहते हैं कि ईवीएम में मिले वोट और वीवीपैट की पर्चियों का मिलान कराया जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.