ताजा खबर
​अहमदाबाद: बायोमेट्रिक डेटा के जरिए फैक्ट्री कर्मचारी से 1.1 लाख की ठगी   ||    ​GTU की नई पहल: छात्रों को मिलेगी सेमीकंडक्टर क्षेत्र में मुफ्त ट्रेनिंग   ||    ​नकली मुद्रा रैकेट: 'योग गुरु' की जमानत याचिका खारिज   ||    ​अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: भाजपा की ऐतिहासिक जीत   ||    टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणन...   ||    भारत के डेटा इकोसिस्टम में बड़ा कदम, मुकेश अंबानी यहां कर रहे हैं 1.6 लाख करोड़ का मेगा निवेश   ||    IPL 2026 आरसीबी की ऐतिहासिक जीत हेजलवुड और भुवनेश्वर की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स 75 ...   ||    ​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||   

देहरादून में बादल फटने से सांग नदी में आई बाढ़, 26 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, May 5, 2025

मुंबई, 05 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मौसम विभाग ने राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट और पूर्वी में यलो अलर्ट जारी किया, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित देश के 26 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है। साथ ही, IMD ने UP-बिहार में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की है। वहीं, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होगी, लेकिन अधिकतम तापमान में और ज्यादा गिरावट होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, सेंट्रल और नॉर्थ इंडिया में 7-8 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहने का अनुमान है। उधर, जयपुर में रविवार को बिजली गिरने से 5 साल की बच्ची की मौत हो गई। सीकर में तेज बारिश के चलते जलभराव हुआ। UP के 10 जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई, छतरपुर में एक मोबाइल टावर गिर गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास और खंडवा में तेज बारिश के साथ ओले गिरे।

वहीं, उत्तराखंड के देहरादून में बादल फटने से सांग नदी में बाढ़ आ गई। इस दौरान कई टूरिस्ट फंस गए। हालांकि, सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। वहीं, चारधाम यात्रा मार्ग पर ऋषिकेश के पास सड़क पर मलवा आने से कुछ देर रास्ता बंद रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 6 मई को राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज़ हवाओं का असर रहेगा। दक्षिण भारत के कर्नाटक और केरल में भी मौसम बिगड़ सकता है। साथ ही, 7 मई को गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश शुरू हो सकती है। वहीं, 8 मई को महाराष्ट्र, गुजरात और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण भारत में तटीय इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.