ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

राजस्थान में खांसी की सीरप से बच्चे बीमार, एक की मौत का दावा, जांच पूरी होने तक सप्लाई रोकी गई, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 1, 2025

मुंबई, 01 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान के भरतपुर के बयाना और सीकर में खांसी की सीरप पीने से कई बच्चे बीमार पड़ गए हैं। इस घटना में एक बच्चे की मौत होने का भी दावा किया गया है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डेक्सट्रोमेथॉरफन हाइड्रोब्रोमाइड कॉम्बिनेशन वाली सभी खांसी की सीरप के वितरण पर रोक लगा दी है। फिलहाल मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत यह दवाइयां जयपुर की KAYSONS फार्मा कंपनी और इंदौर की Samkem फार्मा कंपनी से सप्लाई की जा रही थीं। राजस्थान मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड (RMSCL) ने सतर्कता बरतते हुए इंदौर की Samkem फार्मा की दवाइयों का वितरण भी जांच पूरी होने तक रोक दिया है। हालांकि RMSCL ने इस कंपनी के किसी भी बैच के सैंपल फिलहाल लैब नहीं भेजे हैं। दूसरी ओर KAYSONS फार्मा के साल 2025 के सभी बैचों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने तक कंपनी की किसी भी दवाई को सरकारी अस्पतालों में वितरण करने की अनुमति नहीं होगी।

RMSCL के कार्यकारी निदेशक जयसिंह का कहना है कि जिन दवाइयों को लेकर विवाद सामने आया है, उनकी पहले से जांच करवाई गई थी और उस समय रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक इस दवाई को 4 साल या उससे छोटे बच्चों को नहीं देना चाहिए। सीकर में जिस बच्चे की मौत दवाई पीने के बाद होने का दावा किया गया है, उस पर RMSCL ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जिस बैच की सीरप बच्चे को दी गई बताई जा रही है, वह बैच चिराना सीएचसी में सप्लाई हुआ ही नहीं था। फिलहाल मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट आने तक दोनों कंपनियों की दवाओं की सप्लाई रोकी गई है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.