ताजा खबर
अहमदाबाद की अत्रेय सोसाइटी में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए लोगों ने लगाई छलांग   ||    गुजरात में अहमदाबाद में बड़े बुलडोजर एक्शन में लल्लू बिहारी के अवैध साम्राज्य को ध्वस्त किया गया   ||    IPL 2025: ऑरेंज कैप के लिए किंग कोहली और इस बल्लेबाज में जोरदार लड़ाई, हेजलवुड के पास पर्पल कैप   ||    वनडे इतिहास की सबसे बड़ी पारी, एक वर्ल्ड कप में 5 शतक… रोहित शर्मा के इन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का टूटना अ...   ||    DC vs KKR: दो हार से परेशान दिल्ली को अगले मैच में नहीं मिलेगा Axar Patel का साथ? इंजरी पर आया बड़ा ...   ||    अच्छी शुरुआत के बाद दबाव में आया बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त   ||    अंबुजा बनी दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी, 100 MTPA लिमिट को किया क्रॉस   ||    Akshaya Tritiya 2025: एक साल में सोने ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, चांदी भी खूब चमकी   ||    30 अप्रैल का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और वैश्विक दृष्टिकोण   ||    Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई   ||   

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे कारण बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट के दोनों आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, April 12, 2024

मुंबई, 12 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पश्चिम बंगाल के पूरबा मेदिनीपुर से बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर TMC प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे कारण बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट के दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। ममता कूचबिहार के दिनहाटा में चुनावी रैली कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने मंच से कहा, बीजेपी के एक नेता ने कहा है कि बंगाल सुरक्षित नहीं है, जबकि बंगाल पुलिस के एक्शन के कारण ही आरोपियों को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी बंगाल के रहने वाले नहीं है। वे यहां छिपे हुए थे। भाजपा बंगाल के बारे में अफवाह फैलाती है। उन राज्यों के बारे में क्या जहां आप (भाजपा) सत्ता में हैं? क्या उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और गुजरात सुरक्षित है? बंगाल में शांति है तो भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती।

आपको बता दें, ममता बंगाल भाजपा के को-इन्चार्ज अमित मालवीय के बयान पर पलटवार कर रही थीं। दरअसल, अमित मालवीय ने रामेश्वरम कैफे के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने X पर लिखा, NIA ने रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट में दो मुख्य आरोपियों, मुसाविर हुसैन शाजिब और अब्दुल मथीन अहमद ताहा को कोलकाता से हिरासत में लिया। पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी के नेतृत्व में आतंकवादियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह बन गया है। अमित मालवीय के दावों को लेकर बंगाल पुलिस ने उनकी आलोचना की। बंगाल पुलिस ने X पर बीजेपी नेता को टैग करते हुए लिखा, अमित मालवीय दावों के उलट फैक्ट यह है कि बंगाल पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के जॉइंट ऑपरेशन के तहत राज्य के पूर्व मेदिनीपुर से रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। बंगाल पुलिस ने कहा, केंद्रीय एजेंसियों ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी में हमारी भूमिका की सराहना की है। पश्चिम बंगाल कभी भी आतंकवादियों के लिए सुरक्षित ठिकाना नहीं रहा है। राज्य पुलिस अपने लोगों की सुरक्षा के लिए हमेशा सतर्क रहेगी।

दरअसल, बेंगलुरु के मशहूर रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च को IED ब्लास्ट हुआ था। इसमें 10 लोग घायल हुए थे। NIA ने घटना के 42 दिन बाद 12 अप्रैल को केस के दो आरोपियों को कोलकाता से 180 किमी दूर पूरबा मेदिनीपुर जिले के एक छोटे से शहर कांथी से गिरफ्तार किया। NIA के मुताबिक, 1 मार्च को शाजिब ने कैफे में IED रखा था, जबकि ताहा ने इसका पूरा प्लान तैयार किया था। NIA ने 5 अप्रैल को बताया था कि मामले में मुख्य और सह-आरोपी की पहचान हो गई है। मुसाविर हुसैन शाजिब मुख्य आरोपी और अब्दुल मतीन ताहा सह-आरोपी है। दोनों ही कर्नाटक के शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली के रहने वाले हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.