ताजा खबर
अहमदाबाद की अत्रेय सोसाइटी में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए लोगों ने लगाई छलांग   ||    गुजरात में अहमदाबाद में बड़े बुलडोजर एक्शन में लल्लू बिहारी के अवैध साम्राज्य को ध्वस्त किया गया   ||    IPL 2025: ऑरेंज कैप के लिए किंग कोहली और इस बल्लेबाज में जोरदार लड़ाई, हेजलवुड के पास पर्पल कैप   ||    वनडे इतिहास की सबसे बड़ी पारी, एक वर्ल्ड कप में 5 शतक… रोहित शर्मा के इन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का टूटना अ...   ||    DC vs KKR: दो हार से परेशान दिल्ली को अगले मैच में नहीं मिलेगा Axar Patel का साथ? इंजरी पर आया बड़ा ...   ||    अच्छी शुरुआत के बाद दबाव में आया बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त   ||    अंबुजा बनी दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी, 100 MTPA लिमिट को किया क्रॉस   ||    Akshaya Tritiya 2025: एक साल में सोने ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, चांदी भी खूब चमकी   ||    30 अप्रैल का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और वैश्विक दृष्टिकोण   ||    Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई   ||   

सांसद स्वाति मालीवाल से CM हाउस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए ने की मारपीट, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, May 13, 2024

मुंबई, 13 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से दिल्ली CM हाउस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने मारपीट की। यह दावा भाजपा के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री केजरीवाल के PA विभव कुमार ने मारपीट की है। ये घटना CM हाउस में हुई, लेकिन कोई आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है, ना ही दिल्ली महिला आयोग (DCW) को, ना AAP ने इस घटना की पुष्टि की।

डीसीपी (नॉर्थ) मनोज मीना ने बताया, हमें एक पीसीआर कॉल मिली जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि उसके साथ सीएम आवास के अंदर मारपीट की गई है। उसके बाद स्थानीय पुलिस और SHO ने कॉल का जवाब दिया। कुछ समय बाद, सांसद स्वाति मालीवाल पुलिस स्टेशन सिविल लाइन्स आईं। इस मामले में उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। वहीं, न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, सीएम हाउस से मालीवाल ने पीसीआर कॉल की थी। कॉल के बाद दिल्ली पुलिस सिविल लाइंस स्थित CM हाउस पर पहुंची। हालांकि, मौके पर स्वाति नहीं मिली। जब पुलिस CM हाउस पहुंची तो स्वाति मालीवाल वहां से जा चुकी थीं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि कॉलर ने अपना नाम आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल बताया। कॉल करने वाली महिला ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री का PA विभव कुमार पीट रहा है। ये कॉल CM हाउस से की गई। प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली पुलिस सीएम हाउस के अंदर नहीं जा सकती है। पीसीआर कॉल की सच्चाई क्या है? पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है।

जिसके बाद नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में, उनके उकसाने पर, उनके OSD ने स्वाति मालीवाल पर हाथ उठाया है, उनके साथ दुर्व्यव्हार किया है, अगर ये सच है तो भाजपा इसकी निंदा करती है। ये शर्मसार करने वाली बात है और इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जवाबदेही बनती है कि अगर उन्हीं की पार्टी की एक महिला सांसद, उन्हीं की मौजूदगी में, उन्हीं के घर पर सुरक्षित नहीं है तो दिल्ली की बेटियां कैसे सुरक्षित रहेंगी। साथ ही, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, एक महिला सांसद के ऊपर अगर इस तरह की बात हुई तो AAP के बाकी नेताओं को बोलना चाहिए। देश के जो बाकी बुद्धिजीवी जाग जाते थे, आज उन्हें भी जागकर बोलना चाहिए कि दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच करे, किसने पीटा, किसने पिटवाया, क्या कारण थे? और ये फूट कहां तक जाएगी जब अरविंद केजरीवाल 2 तारीख को फिर जेल जाएंगे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.