ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

भारत की जनसंख्या में बदलते रुझान: बच्चों की संख्या घटी, बुजुर्गों की बढ़ी हिस्सेदारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, September 5, 2025

मुंबई, 05 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत की आबादी अब धीरे-धीरे उम्रदराज होती जा रही है। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया की 2023 की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRS) रिपोर्ट के अनुसार देश में 0 से 14 साल के बच्चों की संख्या लगातार घट रही है, जबकि बुजुर्गों की हिस्सेदारी बढ़ती जा रही है। वहीं कामकाजी उम्र यानी 15 से 59 साल के लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रिपोर्ट में बताया गया कि देश की कुल प्रजनन दर 1971 में 5.2 थी, जो घटकर 2023 में 1.9 रह गई। 1971 से 1981 के बीच 0 से 14 साल के बच्चों की आबादी 41.2% से घटकर 38.1% रह गई थी। इसके बाद 1991 से 2023 के बीच यह और घटकर 24.2% हो गई। यानी पांच दशकों में बच्चों की हिस्सेदारी में करीब 17% की गिरावट आई है। इसके कई आर्थिक और सामाजिक असर देखने को मिल सकते हैं। कार्यबल का आकार भविष्य में छोटा हो सकता है, जिससे विकास की गति पर असर पड़ने की आशंका है। बच्चों की संख्या कम होने से शिक्षा और स्वास्थ्य पर प्रति बच्चे निवेश बढ़ेगा, लेकिन दूसरी ओर बुजुर्गों की देखभाल करने वाले कम हो जाएंगे।

कामकाजी उम्र की आबादी यानी 15 से 59 साल के लोगों की हिस्सेदारी में लगातार इजाफा हो रहा है। 1971 से 1981 के बीच यह 53.4% से बढ़कर 56.3% हुई थी। 1991 से 2023 के बीच यह और बढ़कर 66.1% हो गई। दिल्ली में इस आयु वर्ग की हिस्सेदारी सबसे अधिक 70.8% है, जबकि बिहार में यह सबसे कम 60.1% दर्ज की गई। शहरी इलाकों में यह औसत 68.8% और ग्रामीण क्षेत्रों में 64.6% है। जम्मू-कश्मीर के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 70.1% रही। रिपोर्ट बताती है कि बुजुर्गों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। 2023 में 60 साल से ऊपर की आबादी 9.7% हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा बुजुर्ग केरल में पाए गए, जहां इनकी हिस्सेदारी 15.1% है। इसके बाद तमिलनाडु 14% और हिमाचल प्रदेश 13.2% के साथ सबसे आगे हैं। इस बीच देश की शिशु मृत्यु दर में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज हुई है। 2013 में जहां यह प्रति हजार जीवित जन्म पर 40 थी, वहीं 2023 में घटकर 25 रह गई। यानी बीते दस साल में इसमें 37.5% की कमी आई है। रिपोर्ट के मुताबिक शिशु मृत्यु दर किसी भी देश की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का अहम पैमाना है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.