ताजा खबर
अहमदाबाद में शिक्षा व्यवस्था का बड़ा बदलाव: पूर्व और पश्चिम के लिए दो अलग DEO ऑफिस   ||    गुजरात में मानसून की रफ्तार तेज़, अब तक 43.76% बारिश, 29 डैम हाई अलर्ट पर   ||    BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में देरी क्यों? सामने आई 3 बड़ी वजह, चर्चा में है ये 4 बड़े नाम   ||    उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सड़कें ब्लॉक, हिमाचल में बादल फटने से बाढ़; बारिश से किस राज्य में कैसे ...   ||    राफेल की इमेज खराब करने के लिए चीन का प्रोपेगैंडा, ऑपरेशन सिंदूर के बाद फैलाई थी अफवाह   ||    Amarnath Yatra: ‘ऐसा लग रहा है मानो स्वर्ग आ गए…’, यात्री बोले- कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता   ||    ‘ग्लोबल साउथ दोहरे मानदंडों का शिकार, भारत मानवता के हित में’, BRICS सम्मेलन में बोले प्रधानमंत्री म...   ||    दुनिया के 7 अजूबे कौन से हैं? जिनका 7 जुलाई को ही हुआ था ऐलान, ताजमहल ने पाया था 7वां स्थान   ||    LIVE आज की ताजा खबर, 7 July 2025 Today Breaking News: 18 जुलाई को बिहार आएंगे PM मोदी, मोतिहारी में ...   ||    ट्रंप की नेतन्याहू से मुलाकात क्यों जरूरी है? जंग के बाद पहली बार किन मुद्दों पर होगी चर्चा   ||   

अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल विनय सक्सेना को सीएम पद से इस्तीफा सौंप दिया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 17, 2024

मुंबई, 17 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल विनय सक्सेना को सीएम पद से इस्तीफा सौंप दिया। उनके साथ आतिशी और 4 मंत्री मौजूद रहे। इसके बाद आतिशी ने नई सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया। इस बीच, दिल्ली सरकार ने 26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र बुलाया है। सत्ता परिवर्तन पर भाजपा ने कहा कि मेकओवर ने AAP के दाग नहीं छुपेंगे। AAP की विधायक दल की बैठक में केजरीवाल ने आतिशी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। इस पर विधायकों ने सहमति जताई।

उपराज्यपाल के दफ्तर से निकलने के बाद गोपाल राय ने कहा कि हमने आतिशी को नए सीएम बनाने का दावा एलजी के सामने पेश किया। साथ ही उपराज्यपाल से शपथ ग्रहण की तारीख तय करने की भी मांग की है। दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि जेल से आने के बाद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि जब तक दिल्ली की जनता दोबारा अपना समर्थन देकर हमें नहीं जिताती, तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। इसी के तहत उन्होंने उपराज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। विधायक दल की बैठक में आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया। हमने उपराज्यपाल से निवेदन किया है कि जल्द से जल्द शपथ की तारीख तय की जाए, ताकि दिल्ली के 2 करोड़ लोगों को सहूलियत हो। हम सभी ने ये शपथ ली है कि जल्द से जल्द चुनाव कराकर अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

आतिशी ने कहा कि अगले चुनाव तक मेरे पास सिर्फ दो काम हैं। पहला, दिल्ली के लोगों की भाजपा के षड्यंत्र से रक्षा करना। दूसरा, केजरीवाल को फिर से सीएम बनाना। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केंद्र सरकार ने दुष्प्रचार किया, फर्जी आरोप लगाए। केंद्र ने अपनी सारी एजेंसीज को उनके पीछे छोड़ दिया। 6 महीने जेल में रखा। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें रिहा किया। कोर्ट ने केंद्र सरकार की तीखी टिप्पणी भी की। कोई और व्यक्ति होता तो वह तुरंत सीएम की कुर्सी पर बैठ गया होता। केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली की जनता का फैसला मानूंगा। ये हमारे लिए दुख का क्षण है। दिल्ली के लोग इस बात का प्रण ले रहे हैं कि अगले चुनाव में वे केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाएंगे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.