ताजा खबर
जीते जी सोनम रघुवंशी का हुआ पिंडदान, पति की हत्या करने से आक्रोशित महिलाओं ने किया क्रिया-क्रम   ||    दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ 8 दिन तक होगी लगातार बारिश, येलो अलर्ट जारी   ||    सावधान! ज्वालामुखी फट सकता है भारत में, 3 देशों में भूकंप-सुनामी की चेतावनी, जानें समुद में कहां है ...   ||    8 दिन में 5 देशों के PM मोदी के दौरे के क्या हैं मायने? घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो के बाद आज पहुंचे अ...   ||    मिलते हैं दिव्य संकेत…होती है बच्चों की पहचान; क्या है गदेन फोद्रांग ट्रस्ट? दलाईलामा के चयन में जिस...   ||    मिसाइल-ड्रोन अटैक से दहला कीव, 7 घंटे चली रूस की एयर स्टाइक, जेलेंस्की ने ट्रंप को किया फोन   ||    ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ लागू होने के बाद क्या-क्या बदलेगा? ट्रंप ने ‘स्वतंत्रता दिवस’ पर बनाया कानून   ||    पीएम मोदी का अर्जेंटीना दौरा आज, राष्ट्रपति मिलेई के साथ कई क्षेत्रों को बढ़ावा देने पर चर्चा   ||    स्वदेशी दवाओं को मिलेगा नया बाजार, जानें क्या है भारत-त्रिनिदाद टोबैगो के बीच हुए 6 समझौते   ||    8 दिन में 5 देशों के PM मोदी के दौरे के क्या हैं मायने? घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो के बाद आज पहुंचे अ...   ||   

एयर होस्टेस मर्डर केस के आरोपी ने की खुदकुशी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, September 8, 2023

मुंबई, 8 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रायपुर की एयर होस्टेस की हत्या के मामले में मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन के लॉकअप में बंद आरोपी विक्रम अटवाल ने खुदकुशी कर ली है। उसका शव बैरक में लटका मिला। आरोपी ने अपनी पैंट से फंदा बनाकर जान दे दी। ट्रेनी एयर होस्टेस रूपल ओगरे की 3 सितंबर को मुंबई के फ्लैट में लाश मिली थी। इसके आरोप में हाउसकीपर विक्रम अटवाल को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपी विक्रम अटवाल को अदालत में पेश किया था। जहां उसे 8 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। 24 साल की रूपल ओगरे पिछले दिनों रायपुर से मुंबई एयर होस्टेस की ट्रेनिंग लेने आई थी।

ट्रेनी एयर होस्टेस रूपल ओगरे मुंबई के एनजी कॉम्प्लेक्स की बिल्डिंग में रहती थी। आरोपी विक्रम अटवाल उसी बिल्डिंग में हाउस कीपिंग का काम करता था। बीते 3 सितंबर को आरोपी कचरा उठाने के लिए फ्लैट के अंदर घुसा। जहां उसकी रूपल के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी बीच आरोपी ने दुष्कर्म करने के इरादे से युवती पर हमला कर दिया, फिर मौका मिलते ही उसने युवती की गला रेत कर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक आरोपी विक्रम की पत्नी भी उसी के साथ बिल्डिंग में हाउसकीपिंग का काम करती थी। जिस दिन की घटना हुई। वो छुट्टी पर थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से चाकू और बिल्डिंग के पास ही झाड़ियों में खून से सने कपड़े बरामद कर लिए थे।

दरअसल, रूपल ओगरे रायपुर के राजेंद्र नगर की रहने वाली थी। उसके पिता चंद्रिका ओगरे रिटायर्ड सिविल इंजीनियर हैं। वह इस साल अप्रैल से मुंबई में अपनी बहन और उसके एक फ्रेंड के साथ रहती थी। हत्या के वक्त दोनों अपने होमटाउन गए हुए थे। रूपल फ्लैट में अकेली थी। वो एक निजी एयरलाइन कंपनी में ट्रेनी एयर होस्टेस थी। पोस्टमार्टम के बाद रूपल के शव को 5 सितंबर को रायपुर लाया गया था। यहां न्यू राजेंद्र नगर स्थित उसके घर से शवयात्रा निकाली गई। इस दौरान रूपल के माता-पिता और भाई-बहन समेत हजारों लोगों ने नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.