ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

जयपुर में मोतीडूंगरी गणेश मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 28, 2025

मुंबई, 28 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर से रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा के साथ मंदिर में चल रहे 9 दिवसीय गणेश जन्मोत्सव का समापन हुआ। मंदिर समिति की ओर से यह 38वीं शोभायात्रा थी, जिसने गुलाबी नगरी के भक्तों का मन मोह लिया। शोभायात्रा की शुरुआत परंपरा के अनुसार हाथी पर गामा पहलवान द्वारा निशान ध्वज लेकर की गई। उनके पीछे ऊंट, घोड़े और बैंड-बाजे के साथ जुलूस आगे बढ़ा।

इस बार शोभायात्रा में 50 से अधिक झांकियां शामिल की गईं। इनमें धार्मिक, ऐतिहासिक और समकालीन प्रसंगों को दर्शाया गया। राफेल के जरिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’, एस-400 मिसाइल की झांकी, अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन, राम-रावण युद्ध, महाभारत का लेखन, शिव-पार्वती के प्रसंग, माता वैष्णो देवी दरबार, महाकाल और शेखावाटी की सांस्कृतिक झलक ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। भगवान गणेश की झांकियां भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें गणेशजी का तांडव नृत्य, रिद्धि-सिद्धि संग नृत्य, मूषक पर सवारी और महाकाल रूप को स्वचालित तकनीक से प्रस्तुत किया गया। साथ ही मोबाइल की लत से दूर रहने का संदेश देने वाली झांकी ने भी लोगों का ध्यान खींचा। शोभायात्रा के संयोजक भानु प्रताप ने कहा कि हर साल यह परंपरा भक्तों के लिए आस्था और संस्कृति का अद्वितीय संगम बनकर सामने आती है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.