ताजा खबर
Fact Check: पीएम मोदी कर रहे निवेश योजना का प्रचार, प्रतिदिन होगा 1.25 लाख का मुनाफा? जानें क्या है ...   ||    5 जुलाई का इतिहास: भारत और विश्व के महत्वपूर्ण घटनाक्रम   ||    Neptune Planet: वरुण की वक्री चाल से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, 159 दिन में दूर होंगी सभी परेशानि...   ||    WWE SummerSlam 2025 में John Cena के टाइटल मैच का ऑफिशियल ऐलान, Triple H ने भरी हुंकार   ||    ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बाद मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को भी किया ढेर, करियर में ह...   ||    IND vs ENG: मोहम्मद सिराज का एजबेस्टन में बड़ा कारनामा, साल 1993 के बाद पहली बार हुआ ऐसा   ||    Gold Rate Today: देश में गिरे सोने के दाम, दिल्ली, यूपी, मुंबई… कहां सबसे कम कीमत?   ||    Nvidia ने रचा इतिहास, इस मामले में Microsoft को छोड़ा पीछे   ||    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, पेंशन प्लान में बदलाव, UPS पर मिलेगा NPS जैसा फायदा   ||    मालिक का टाइटल ट्रैक राज करेगा मालिक हुआ रिलीज़!   ||   

मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर एक चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान फिसलकर हुआ क्रैश, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 14, 2023

मुंबई, 14 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मुंबई एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसलकर क्रैश हो गया। एक्सीडेंट के साथ ही प्लेन दो हिस्सों में टूट गया और उसमें आग लग गई। प्लेन में 6 पैसेंजर और 2 क्रू मेंबर सवार थे। इनमें से 3 लोग घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। विमान ने विशाखापट्टनम से उड़ान भरी थी।

तो वहीं, शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्लेन मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित कंपनी दिलीप बिल्डकॉन के नाम से रजिस्टर्ड है। प्लेन में जेएम बैक्सी कंपनी के मालिक कोटक और उनके परिवार के लोग सवार थे। जेएम बैक्सी कंपनी लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में काम करती है। वहीं, डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने बताया कि VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट मुंबई के रनवे 27 पर फिसल गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई है। इसी वजह से यह घटना हुई।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.