ताजा खबर
चीन की नई चाल... भारत से लगती सीमा पर बनाए मिसाइल छिपाने वाले बंकर   ||    रूसी तेल पर प्रतिबंध लगा चीन को चोट पहुंचाने चले थे ट्रंप, जिनपिंग के हाथ लग गया बड़ा खजाना!   ||    लड़का किसका? डिलीवरी होते ही बदल गए बेटा और बेटी, उदयपुर के अस्पताल में भिड़े दो परिवार   ||    राहुल गांधी ने अपनी मेहनत पर पानी क्यों फेर दिया, और सब लालू के हवाले कर दिया?   ||    'नीतीश कुमार 20 साल में पलायन नहीं रोक पाए, हम नया बिहार बनाएंगे', पहली रैली में तेजस्वी की हुंकार   ||    एड गुरु पीयूष पांडे का निधन, 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' जैसे कई सफल विज्ञापन कैंपेन से जुड़े थे   ||    US का रूस पर प्रतिबंध... फिर चीन ने उठाया बड़ा कदम, अब सताने लगा ये डर   ||    कनाडा का विज्ञापन देख चिढ़ गए ट्रंप, टैरिफ पर तोड़ दी बातचीत, बोले- ये घटिया हरकत   ||    पहली पत्नी से लव मैरिज, 5 बच्चों के साथ रहती है दूसरी पत्नी... थप्पड़बाज SDM की ये है कहानी   ||    फैक्ट चेक: गौ-रक्षकों की गिरफ्तारी से नाराज छत्तीसगढ़ के विधायक ने पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़? ये है प...   ||   

नैनीताल में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, एक बच्चे समेत 4 लोगो की हुई मौत, 21 लोग घायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 25, 2024

मुंबई, 25 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उत्तराखंड के नैनीताल में बुधवार दोपहर डेढ़ बजे यात्रियों से भरी बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 21 लोग घायल हैं। मरने वालों में एक बच्चा, दो महिला और एक पुरुष हैं। सभी 21 घायलों का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ड्राइवर समेत 12 की हालत गंभीर है। बस में ड्राइवर समेत 25 लोग सवार थे। यह बस सुबह करीब 5 बजे पिथौरागढ़ से हल्द्वानी के लिए रवाना हुई थी। नैनीताल के भीमताल इलाके के वोहरा कुन में दोपहर के वक्त हादसा हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉन्ग साइड से आ रही अल्टो को बचाने के चक्कर में बस खाई में गिर गई। जानकारी मिलने के बाद SDRF, फायर डिपार्टमेंट, लोकल टीम और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। घायलों को रस्सी और कंधे पर रखकर खाई से निकाला गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है।

एसपी सिटी, नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि भीमताल से 500 मीटर आगे रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला गया। अभी तक की जानकारी के अनुसार 21 लोग घायल हैं और 4 लोगों की मौत हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद CM पुष्कर धामी ने X पर लिखा, भीमताल के पास बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का सूचना दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को तुरंत राहत और बचाव कार्य के आदेश दिए गए हैं। बाबा केदारनाथ से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। रेस्क्यू अभियान को और तेज करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं। वहीं, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत भी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.