ताजा खबर
IPL 2025: ऑरेंज कैप के लिए किंग कोहली और इस बल्लेबाज में जोरदार लड़ाई, हेजलवुड के पास पर्पल कैप   ||    वनडे इतिहास की सबसे बड़ी पारी, एक वर्ल्ड कप में 5 शतक… रोहित शर्मा के इन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का टूटना अ...   ||    DC vs KKR: दो हार से परेशान दिल्ली को अगले मैच में नहीं मिलेगा Axar Patel का साथ? इंजरी पर आया बड़ा ...   ||    अच्छी शुरुआत के बाद दबाव में आया बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त   ||    अंबुजा बनी दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी, 100 MTPA लिमिट को किया क्रॉस   ||    Akshaya Tritiya 2025: एक साल में सोने ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, चांदी भी खूब चमकी   ||    30 अप्रैल का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और वैश्विक दृष्टिकोण   ||    Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई   ||    Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर चमकेगा 6 राशियों की किस्मत का सितारा, गुरु-शुक्र दिलाएंगे सम्म...   ||    पाकिस्तानी PM की गुप्त बीमारी कितनी खतरनाक? जानें शुरुआती संकेत व बचाव   ||   

पीएम मोदी ने Ram Mandir समेत जारी की 6 डाक टिकट, जानें 5 खास बातें

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 18, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राम मंदिर, भगवान हनुमान, भगवान गणेश, केवटराज, जटायु और मां शबरी पर कुल छह डाक टिकट जारी किए। ये सब हमें भगवान श्री राम और भारत की संस्कृति के बारे में बताएगा. पीएम मोदी ने अमेरिका, सिंगापुर, कनाडा, न्यूजीलैंड, संयुक्त राष्ट्र और कंबोडिया सहित दुनिया भर के देशों द्वारा भगवान राम पर जारी किए गए डाक टिकटों की एक पुस्तक के साथ इस विशेष भारतीय डाक टिकट को भी जारी किया।

आइए आपको बताते हैं इन डाक टिकटों की मुख्य बातें.जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर का उद्घाटन समारोह 22 जनवरी को है. इस दिन श्री राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इससे पहले बुधवार को राम लला की मूर्ति राम मंदिर परिसर में पहुंचा दी गई.

PM Modi releases commemorative postage stamps on Ram Temple in Ayodhya

Read @ANI Story | https://t.co/gxkrk1Qb6K#PMModi #AyodhyaRamTemple #PranPratishtha pic.twitter.com/ZxZY7Pr6Oz

— ANI Digital (@ani_digital) January 18, 2024

डाक टिकटों की विशेषताएँ

  • डाक टिकट का डिजाइन राम मंदिर पर आधारित है.
  • राम मंदिर, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी पर टिकट जारी किए गए हैं।
  • इन डाक टिकटों पर रामायण की एक चौपाई 'मंगल भवन अमंगल हारी' को शामिल किया गया है।
  • डाक टिकट में सूर्य, सरयू नदी और अयोध्या में राम मंदिर के आसपास के क्षेत्र को दर्शाया गया है।
  • रामायण के प्रति उत्साह दुनिया भर की विभिन्न संस्कृतियों और सभ्यताओं में पाया जाता है। यह डाक टिकट लोगों के इसी उत्साह और भावना का प्रतिबिंब है।
  • भगवान राम और माता सीता की गौरवशाली कहानी पूरी दुनिया में सुनाई जाती है। इनके बारे में हमें इन डाक टिकटों से ही पता चलेगा।
  • ये टिकट आज की पीढ़ी के लिए दिलचस्प होंगे और उन्हें भगवान श्री राम और भारत की संस्कृति के बारे में बताएंगे।
  • अमेरिका, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, कनाडा, कंबोडिया और संयुक्त राष्ट्र समेत कुल 21 देश अब तक भगवान राम पर आधारित डाक टिकट जारी कर चुके हैं।
  • भगवान राम और रामायण का प्रभाव पूरी दुनिया पर है, यह टिकट हमें इसके बारे में बताएगा।
  • डाक टिकट भगवान राम और माता सीता की कहानियों के बारे में जानकारी देगा।
  • यह टिकट हमें महर्षि वाल्मिकी के वचनों से अवगत करायेगा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.